BJP नेता की धमकी से डरा शख्स मकान बेचने को मजबूर
आगरा में बीजेपी नेता से विवाद के बाद एक शख्स ने अपने मकान को बेचने का मन बना लिया है.उसने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाया है. दरअसल सारे विवाद की जड़ के पीछे डीजे है. पड़ोसियों से डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था. आगरा के यमुनापार के नगला फतूरी में रहने वाले सतीश राजा का बीजेपी की महिला पदाधिकारी से तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर विवाद हो गया. इतनी ज्यादा बात बढ़ी कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा. अब पीड़ित परिवार बाजेपी नेता से परेशान होकर घर बेचकर जाना चाहता है.इसलिए मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा रखा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों का विवाद है जिसकी जांच की जा रही है.
सतीश राजा का कहना है कि बीजेपी नेता की जिला इकाई की पदाधिकारी का पड़ोस में मकान है. विजयदशमी के भंडारे का आयोजन किया गया था. देर रात तक डीजे बजाया गया. रात में डीजे बंद नहीं हुआ तो तबीयत खराब होने लगी. इस पर उन्होंने बीजेपी नेता से बंद कराने को कहा. राजा का आरोप है कि इस पर बीजेपी नेता के परिवार के लोगों ने मोहल्ला छोड़कर जाने को कहा और धमकाया. इतना ही नहीं ,उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया.
राजा का कहना है कि मजबूरी में परिवार ने ‘मकान बिकाऊ’ का पोस्टर लगाया था. इस बारे में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पड़ोसियों का विवाद है. जांच करके कार्रवाई की जाएगी. वहीं, बीजेपी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा का कहना है कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है. आपस में बातचीत कर हल निकाला जायेगा.
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…