देश

Women Agniveer Recruitment Rally: लखनऊ में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ती-छलांग लगाती दिखीं लड़कियां

Women Agniveer Recruitment Rally: यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला विंग की अग्नवीर भर्तियां चल रही है. इस भर्ती रैली का आज दूसरा दिन है. भर्ती के लिए लखनऊ सैन्य मेडिकल कॉलेज में दौड़ हो रही है. सेना में भर्ती होने के लिए लड़कियां दौड़ और छलांग लगाते दिखीं. सेना के अफसरों ने बधाई देते हुए कहा कि दलालों से सावधान रहें.

महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती का आयोजन 30 नवंबर से लखनऊ में किया जा रहा है. इस भर्ती में शामिल होने आईं लड़कियां दौड़ के बाद जंप करेंगी. फिर इनका मेडिकल टेस्ट होगा. आज इस भर्ती में करीब एक हजार महिलाएं शामिल होंगी.

अब महिला अग्निवीर की हो रही है भर्ती

भारतीय सेना में पुरुष के बाद अब महिला अग्निवीर (Women Agniveer Recruitment Rally) पदों पर भर्तियां निकली हैं. महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर रैली यूपी और उत्तराखंड की लड़कियों को सेना में शामिल होने का अवसर देगी. ये भर्ती 30 नवंबर से आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज में शुरू हो रही है.

दलालों और एजेंटों से रहें दूर

सेना से जुड़े अफसरों ने उम्मीदवारों को बधाई हेते हुए उन्हें सलाह दी है कि वे दलालों और एजेंटों से दूर रहें. अग्निवीर भर्ती के घोषणा के बाद सेना भर्ती मुख्यालय क्षेत्र, यूपी और उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित की जा रही यह पहली महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली है. इतना ही नहीं आप जानकर हैरान होंगे कि इस योजना के लिए रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण हुए हैं. महिला अग्निवीर पदों पर भर्ती होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को पहले ट्रेनिंग दिया जाएगा. फिर देश के अलग-अलग इलाके में ड्यूटी के लिए तैनात होंगे.

ये भी पढ़ें : IPS Laxmi Singh: आईपीएस लक्ष्मी सिंह बनीं प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर, संभालेंगी नोएडा की कमान, रच चुकी हैं कई कीर्तिमान

बता दें कि, महिला अग्निवीर (Women Agniveer Recruitment Rally) पदों पर भर्तियां के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरुरी है. इसके साथ ही उम्र सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगर आप इस भर्ती से संबंधित और जानकारी जाहते हैं तो इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं. इसके साथ आप ये भी चेक कर सकते हैं कि आपके शहर या आस-पास के शहर में कब और कहां रैली होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago