देश

विदिशा आए कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने होली मिलन समारोह में की शिरकत, शासकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के प्रवास पर थे. शिवराज सिंह ने विदिशा में आयोजित कई स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की. केन्द्रीय मंत्री ने यहां एक निजी फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्री का शुभारंभ किया और बाढ़ वाले गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और यहां आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की.

वहीं, केन्द्रीय मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मूल रूप से हम जनता के सेवक हैं और जनता की अगर सबसे बड़ी कोई सेवा है वो है कि, कोई बीमार हो तो उसका इलाज करवाना. पहला सुख निरोगी काया. भगवान के बाद अगर दूसरा कोई है तो वह है डॉक्टर, सिस्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, क्योंकि उम्मीद उन्हीं से होती है कि वो हमारी जिंदगी बचाएगा.

‘विदिशा प्रगति पथ पर बढ़ रहा है’

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विदिशा मेडिकल कॉलेज से 750 बिस्तर का अस्पताल भी जुड़ा हुआ है और आज इस मेडिकल कॉलेज को एक नई सौगात मिली है, यहां कम्प्लीट ब्लडबैंक का उद्घाटन हुआ है. विदिशा मेडिकल कॉलेज संपूर्णता प्राप्त करे और इसलिए चाहे एमआरआई की मशीन हो या यहां न्यूरोलॉजी हो, कार्डियोलाजी जैसे डिपार्टमेंट्स हो और उसके साथ-साथ हॉस्टल की सुविधा हो, नर्सिंग स्टॉफ हो, ऑडीटोरियम हो, सभी व्यवस्थाएं करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि, विदिशा लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़े ये हमारी प्रतिबद्धता है और उसके लिए केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और यहां राज्य सरकार लगातार काम करेगी और मैं दोनों जगह पुल का काम करूंगा. वहीं शिवराज सिंह ने बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट का वाकया सुनाते हुए कहा कि, आज मेरे पास सुबह एक छोटा बेटा आया. वो मेरे साथ जन्मदिन मनाने आया था. मैं उस बच्चे की बात कर रहा हूं, जिसका लिवर खराब हो गया था.

हमने उस बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट कराया था, अब वो बिल्कुल ठीक है और वो हर बार अपने जन्मदिन पर मेरे साथ ही पेड़ लगाने आता है. उसे देखकर मेरे मन और आत्मा में जितना आनंद हुआ, आप कल्पना नहीं कर सकते. लोगों की जिंदगी बचाने वाला तो भगवान है. अगर माध्यम हम बन जाए तो जिंदगी सफल हो जाती है. इसी भाव से लोगों की सेवा करने का प्रयत्न करें.

‘गरीबी मुक्त गांव हमारा संकल्प’

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हर गांव, हर मोहल्ले को गरीबी मुक्त करना है. सरकार की योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन कर तय करना है कि, किसी भी गांव में कोई गरीब ऐसा ना हो जिसके पास रोजी रोटी का कोई साधन ना हो. गरीबी मुक्त गांव हमारा संकल्प है.

आखिर क्यों कोई गरीब रहे, क्यों आंसू बहें. शिवराज सिंह ने कहा कि, बहनों के लिए भी कई योजनएं हैं, जिसमें लाड़ली बहना से लेकर लखपति दीदी की योजनाएं शामिल है, लेकिन यहीं नहीं रूकना है, अब लखपति दीदी नहीं बल्कि मिलेनियन दीदी तक का सफर तय करना है. इन योजनाओं से कई बहनों की जिंदगी बदल रही है. आजीविका मिशन के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे चल रहा है. सर्वे 31 मार्च तक पूरा होगा.

अभी सप्ताह भर है जो भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित है वो अपना नाम सुची में जरूर जुड़वा लें. वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण भी आया है और विदिशा में जहां पर 5 किलोमीटर जाने में गड्ढों की वजह से परेशानी होती थी, जबकि एक जमाना था कि, जब विदिशा से बासौदा जाना कितना कठिन था, लेकिन अब नेशनल हाइवे, ऊपर से पुल और नीचे से टनल है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या 37 लाख कटे वोटों से बदल जाएंगे नतीजे? चुनाव आयोग का नया ‘डिजिटल फॉर्मूला’ देखकर उड़े सबके होश

Bengal Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में…

2 minutes ago

चंडीगढ़ में सजेगा WISE 4.0 का भव्य मंच! ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI और टेक्नोलॉजी से जोड़ने का महाकुंभ

चंडीगढ़ में 25 और 26 सितंबर को WISE 4.0 का आयोजन होगा, जिसमें महिला उद्यमिता,…

17 minutes ago

‘बीमारू से उत्सव प्रदेश बना यूपी…’, UPITS 2026 को लेकर सीएम योगी की पाती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने UPITS 2026 को लेकर युवाओं और उद्यमियों के नाम पत्र लिखकर…

45 minutes ago

‘वकील साहब’ लक्ष्मणराव इनामदार को अमित शाह ने किया याद, गिनाए योगदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने…

51 minutes ago