देश

Ahmedabad Air India Plane Crash: तो इसलिए लंदन जा रहे थे विजय रुपाणी, हादसे के बाद बोर्डिंग पास हो रहा वायरल

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 हादसे का शिकार हो गई. यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. जिसमें कुल 242 लोग सवार थे. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इसी फ्लाइट में सवार थे. सोशल मीडिया पर विजय रुपाणी का बोर्डिंग पास वायरल हो रहा है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर विजय रुपाणी उस फ्लाइट में क्यों सवार थे. वो लंदन क्यों जा रहे थे.

अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे रुपाणी

सूत्रों के अनुसार विजय रुपाणी का परिवार लंदन में रहता है. विजय रुपाणी की पत्नी अंजली बेन भी पिछले 6 महीने से लंदन में ही हैं. आज विजय रुपाणी अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे. वायरल हो रहे विजय रुपाणी के बोर्डिंग पास से पता चला है कि विजय रुपाणी सीट नंबर 2-D था. टिकट कंफर्म था. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है.

विजय रुपाणी का बोर्डिंग पास

ब्रिटेन के 53 तो पुर्तगाल के 7 यात्री भी थे सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमदाबाद से लंदन जा रही इस फ्लाइट में 169 भारतीय नागरिक, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का भी एक यात्री सवार था. इस फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश, ये रहे भारत में अबतक के बड़े प्लेन हादसे

सिविल अस्पताल के ऊपर गिरा प्लेन

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरते समय एयर इंडिया की फ्लाइट 171 हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा शहर के हॉर्स कैंप इलाके में मौजूद एक सिविल अस्पताल के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि प्लेन इस अस्पताल के एक कैंटीन पर गिरा है. दुर्घटना के बाद प्लेन में आग लग गई.

प्लेन में मौजूद विजय रुपाणी की तस्वीर किसी यात्री ने ली थी. जो अब वायरल हो रही है

राहत और बचाव कार्य जारी

स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि करते हुए आम लोगों से घटनास्थल की तरफ नहीं जाने और बचाव कार्य में बाधा नहीं बनने की अपील की है. वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी खुद अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाले हैं. हादसे के कारणों की जांच चल रही है. फिलहाल प्रशासन के द्वारा घायलों की मदद करने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago