देश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शारजाह से आई महिला गिरफ्तार, स्वेटर में छिपा रखा था आधा किलो सोना

Ahmedabad News: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने भावनगर की एक 31 वर्षीय महिला से लगभग आधा किलोग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया. सोने की कीमत 83 लाख रुपए से ज्यादा है. यह महिला रविवार को शारजाह से आई थी.

23 अगस्त को शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट से उतरने के बाद अहमदाबाद कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर इस यात्री को रोका.

लगभग 500 ग्राम था सोने का वजन

जांच के दौरान, कस्टम अधिकारियों को पता चला कि महिला ने अपने पहने हुए हाई-नेक स्वेटर के अंदर सोने की चेन छिपा रखी थी.

चेन का वजन 499.540 ग्राम था और यह 24-कैरेट सोना निकला. कस्टम के अनुसार, इस ज्वेलरी की मार्केट वैल्यू 83,14,843 रुपए थी. सोना कस्टम एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया.

कस्टम एक्ट में किया गया गिरफ्तार

इसके बाद महिला को कस्टम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. आगे की जांच चल रही है.

यह जब्ती ऐसे समय में हुई है जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों के पास से सोना पकड़े जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं.

16 अगस्त को कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से आ रही एक महिला यात्री को रोका और लगभग 28.87 लाख रुपए कीमत के 219.43 ग्राम सोने के गहने बरामद किए.

पर्स और कपड़ों के नीचे छिपाकर रखी थी सोना

इन गहनों में चेन, नेकलेस, ब्रेसलेट, चूड़ी, पायल और झुमके शामिल थे, जिन्हें उसके पर्स और कपड़ों के नीचे छिपाकर रखा गया था.

एक और हालिया मामले में, 30 जुलाई को दुबई से आ रही एक महिला को एआईयू (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) ने यात्री की प्रोफाइलिंग के बाद रोका.

कस्टम अधिकारियों ने 240 ग्राम से ज्यादा 24-कैरेट सोना बरामद किया, जिसमें चार चूड़ियां और पेंडेंट वाली एक चेन शामिल थी. इसकी कीमत लगभग 35.5 लाख रुपए थी. इन गहनों को कस्टम एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया.

फरवरी में 96 लाख रुपये का सोना हुआ था जब्त

अहमदाबाद कस्टम ने इस साल और भी बड़ी बरामदगी की है. फरवरी में, अधिकारियों ने दुबई से आ रहे एक यात्री से 96.06 लाख रुपए कीमत का 601.940 ग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया था.

ये भी पढ़ें- JPSC मेधा घोटाले पर CID की सर्जिकल स्ट्राइक: रांची-हजारीबाग के कोचिंग संस्थानों पर दबिश, दस्तावेज जब्त

यह सोना कुछ हिस्सों में बार के रूप में और कुछ हिस्सा यात्री के अंडरवियर के अंदर सोने के पेस्ट के रूप में छिपाकर रखा गया था.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

3 seconds ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

17 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

19 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

58 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 hour ago