दिल्ली ITO में स्विफ्ट और इनोवा की भिड़ंत
Delhi News: राजधानी दिल्ली के आईटीओ (ITO) इलाके में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई. हादसा PWD दफ्तर के पास हुआ. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार कर सामने से आ रही इनोवा से जा भिड़ी.
क्या है पूरा मामला?
स्विफ्ट कार चला रहे थे आशुतोष पांडे (32) जो अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ (ITO) की ओर जा रहे थे. अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी ओर जा रही इनोवा से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.
#UPDATE | Today, at about 9:30 PM, a PCR call regarding a road traffic accident was received at PS I.P. Estate. On reaching the spot, two vehicles, an Innova and a Swift car were found involved in the accident. As per preliminary local inquiry, the Swift car was being driven by… https://t.co/07cTjp1BKA
— ANI (@ANI) August 23, 2026
इनोवा में बैठे थे दो विधायक
इनोवा में किराड़ी विधानसभा के आम आदमी पार्टी विधायक अनिल झा (Anil Jha) और कर्नाटक से बीजेपी विधायक अभय पाटिल (Abhy Patil) मौजूद थे. हादसे में दोनों नेताओं समेत सभी लोग घायल हुए लेकिन चोटें गंभीर नहीं थीं. सभी को तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई.
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (Forensic team) और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) मौके पर पहुंची. दोनों गाड़ियों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान आईटीओ (ITO), मंडी हाउस (Mandi House), प्रगति मैदान और सराय काले खां तक लंबा जाम लग गया. वाहनों को हटाने के बाद धीरे‑धीरे ट्रैफिक सामान्य हो सका.
ये भी पढ़ें-अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शारजाह से आई महिला गिरफ्तार, स्वेटर में छिपा रखा था आधा किलो सोना
मामले की जांच जारी
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती अनुमान है कि स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया.
ये भी पढ़ें-JPSC मेधा घोटाले पर CID की सर्जिकल स्ट्राइक: रांची-हजारीबाग के कोचिंग संस्थानों पर दबिश, दस्तावेज जब्त
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



