Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस फ्लाइट में उदयपुर के भी 5 लोग सवार थे, जो लंदन की यात्रा पर जा रहे थे. इनमें चार लोग उदयपुर शहर के निवासी हैं जबकि एक युवती गोगुंदा क्षेत्र की है.
हादसे में उदयपुर के प्रसिद्ध मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी भी शामिल थे. दोनों भाई-बहन लंदन घूमने के लिए निकले थे. एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने पिता के व्यापार में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता स्वयं उनके सहेली नगर स्थित घर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली. इस दौरान कई रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी उनके घर पहुंचे. संजीव मोदी तत्काल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए.
उदयपुर के व्यवसायी संजीव मोदी के बच्चे भी थे सवार
उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा गांव के रहने वाले वरदीचंद मेनारिया भी इस फ्लाइट में सवार थे. वे हाल ही में लंदन से लौटे थे और अब दोबारा लंदन जाने के लिए रवाना हुए थे. उनके साथ रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी थे, जो लंदन में शेफ का काम करते हैं. दोनों एक साथ यात्रा कर रहे थे. वरदीचंद की पत्नी और बेटा दीपक उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे थे और फिलहाल वहीं मौजूद हैं. वरदीचंद के भाई भगवानलाल भी अहमदाबाद के लिए निकल चुके हैं.
इस हादसे में गोगुंदा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पायल भी शामिल थी. पायल उच्च शिक्षा के लिए लंदन जा रही थी. यह उसका पहला अंतरराष्ट्रीय सफर था, लेकिन दुर्भाग्यवश विमान हादसे का शिकार हो गया.
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने शनिवार को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. लेकिन महज दो मिनट बाद, 1:40 बजे विमान एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया. टकराव के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया और अफरा-तफरी मच गई.
प्लेन हादसे की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान बीजेपी ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है. पार्टी ने तय किया था कि प्रदेश के प्रभारी मंत्री मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, लेकिन अब ये सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.
यह हादसा ना सिर्फ उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए बेहद दुखद है. प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और परिजनों को हर संभव मदद देने का प्रयास जारी है.
ये भी पढ़ें: दलित समाज की एकजुटता ही बाबा साहेब के विजन को जमीन पर उतारेगी: सुदेश कटारिया
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…