Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 बीते गुरुवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. इस विमान दुर्घटना में 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति की जान बच सकी. इस भयावह हादसे के बाद एयर इंडिया ने एक बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है.
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे को लेकर गुजरात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 100 से ज्यादा डॉक्टर अस्पताल में मौजूद हैं और पूरी तरह सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
डॉ. शाह ने जानकारी दी कि हादसे में चार मेडिकल छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी की दुखद मौत हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि हॉस्टल क्षेत्र में रह रहे 45 से अधिक मेडिकल छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है.
उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे अभियान के दौरान IMA की टीम लगातार मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी, स्वास्थ्य सचिव श्री धनंजय द्विवेदी और बी.जे. मेडिकल सिविल अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय बनाए हुए है.
डॉ. शाह ने कहा, “हम सभी इस त्रासदी के समय एकजुट होकर काम कर रहे हैं और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्पर हैं. हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देना और सभी जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.”
एयर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वालों के सम्मान में फ्लाइट नंबर AI-171 को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. सूत्रों के अनुसार, 17 जून से अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट अब AI-159 के नाम से उड़ान भरेगी. इस बदलाव को एयरलाइन की बुकिंग प्रणाली में पहले ही अपडेट कर दिया गया है.
एयरलाइन इंडस्ट्री में यह आम परंपरा है कि जब किसी उड़ान से जुड़ा बड़ा हादसा होता है, तो उस विशेष फ्लाइट नंबर का दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता. यह न केवल यात्रियों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए होता है, बल्कि हादसे से जुड़े मनोवैज्ञानिक प्रभाव को भी कम करने का एक तरीका होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…