Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash: 12 जून की दोपहर अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गई. इस हादसे में प्लेन में सवार 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे.
बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट के मेडिकल छात्र रहते हैं. इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के 4 छात्रों की मौत हो गई है. इस मामले को लेकर भारत एक्सप्रेस ने हॉस्टल के मेडिकल छात्रों से बात की. जिसमें छात्रों ने बताया कि इस हादसे के बाद छात्रों में डर का माहौल है. वो अपना सामान लेकर कहीं और जा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इस हादसे में मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. इस वजह से भी कई छात्र अपना कहीं और ठिकाना बनाने के लिए निकल गए हैं.
वहीं दूसरे छात्र ने बताया कि हादसे में एमबीबीएस हॉस्टल के अलावा सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों के आवास को भी नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में उनके कई दोस्त और जूनियर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक जिस समय यह प्लेन हादसा हुआ, उस समय हॉस्टल में लंच टाइम चल रहा था. हादसे के दौरान हॉस्टल के मेस में 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे.
एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि वो हादसे के दौरान वहां मौजूद नहीं था, लेकिन इस हादसे में उसके कई जानने वाले लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद छात्रों और मेस के स्टाफ जो घायल हो गए थे, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: उदयपुर के 5 लोगों की यात्रा पर लगी अचानक ब्रेक, राजस्थान BJP ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित
मेघनी नगर, अहमदाबाद का एक घनी आबादी वाला इलाका है. जो कि सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूर है. इस इलाके के आसपास कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल जैसे-साबरमती रिवर फ्रंट, इस्कॉन मंदिर, टीन दरवाजा, कांकरिया झील मौजूद है.
बता दें कि, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 12 जून को 1 बजकर 38 मिनट पर टेकऑफ किया था और मात्र एक मिनट के अंदर मेघानी नगर में क्रैश हो गया. हादसे के समय इस प्लेन में 242 लोग मौजूद थे. जिसमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बच पाया है.
– भारत एक्सप्रेस
World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…
Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…