देश

Ahmedabad Plane Crash: हादसे के बाद सिविल अस्पताल में परिजन कर रहे अपनों के शवों का इंतजार, कहा- नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो जाएगा

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई. जिसमें प्लेन में सवार 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे. एयर इंडिया की ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. जो टेकऑफ के एक मिनट के अंदर ही हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में किसी ने अपना बेटा खोया, तो किसी ने अपना पति. वहीं इस हादसे में अपनों को खोने वाले अनेकों नामों में से एक नाम उत्तम का भी है. जिन्होंने 12 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे में अपने चाचा और चाची को खो दिया.

उत्तम ने बताया कि उनके अंकल और आंटी छुट्टियां मनाने भारत आए हुए थे. 2 महीने तक छुट्टियां मनाने के बाद वो ब्रिटेन वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. जिसमें उन दोनों की मौत हो गई. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में अपने चाचा और चाची के शवों का इंतजार कर रहे उत्तम ने बताया कि उन्होंने जीवन में भी ऐसा नहीं सोचा था कि ये हादसा हो जाएगा.

डीएनए सैंपल रिजल्ट का वेट कर रहे परिजन

अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए सभी शवों के शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल की जरूरत पड़ रही है. क्योंकि सभी शव एकदम जल चुके हैं. उत्तम ने बताया कि वो डीएनए सैंपल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: प्लेन हादसे के बाद दहशत में जी रहे बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्र, छोड़कर जा रहे हैं हॉस्टल

एयर इंडिया की ट्वीट के बाद हादसे की मिली सूचना

उत्तम ने बताया कि 12 जून को वो अपने घर पर बैठे हुए थे. तभी एयर इंडिया ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद वो लोग अपने परिजनों को खोजते हुए अहमदाबाद अस्पताल पहुंचे.

एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर है मेघनी नगर

बता दें कि, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI – 171 मेघनी नगर में क्रैश हो गई. मेघनी नगर, अहमदाबाद का एक घनी आबादी वाला इलाका है. जो कि सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूर है. इस इलाके के आसपास कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल जैसे-साबरमती रिवर फ्रंट, इस्कॉन मंदिर, टीन दरवाजा, कांकरिया झील मौजूद है.

हादसे के वक्त 242 लोग थे प्लेन में मौजूद

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 12 जून को 1 बजकर 38 मिनट पर टेकऑफ किया था और मात्र एक मिनट के अंदर मेघानी नगर में क्रैश हो गया. हादसे के समय इस प्लेन में 242 लोग मौजूद थे. जिसमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बच पाया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

28 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

29 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago