देश

Ahmedabad plane crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन, जानें उनका राजनीतिक सफ़र

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हुए प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सफर कर रहे थे. ये जानकारी सामने आई है. वह पैसेंजर लिस्‍ट में पैसेंजर नंबर 12 थे. उनके अलावा एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में 242 पैसेंजर सवार थे. यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया. इस धामके में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है.

गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री थे रूपाणी

विजय रूपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने थे. साल 2016 से 2021 के बीच उन्होंने यह पद संभाला था. वो भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात के राजकोट वेस्ट से MLA रहे. इसके अलावा वो BJP की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं.

म्यांमार में जन्‍मे, राजकोट आकर बसे

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार की राजधानी यांगून में हुआ था. उनके पिता का नाम रमणिकलाल रूपाणी और माता का नाम मायाबेन है. वे सात भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. 1960 में म्यांमार की राजनीतिक अशांति के चलते उनका परिवार भारत आकर गुजरात के राजकोट में बस गया. उन्होंने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से बी.ए. और एल.एल.बी. की पढ़ाई की.

वही, उनके परिवार और निजी जीवन की बात करें तो विजय रूपाणी की शादी BJP की महिला विंग से जुड़ी अंजली रूपाणी से हुई. उनके एक बेटे और एक बेटी हैं. बेटा इंजीनियर है और बेटी की शादी हो चुकी है. उनके दूसरे बेटे की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो चुकी है. वही, विजय रूपाणी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत उथल-पुथल रही.

पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफ़र

पढ़ाई के दौरान वे ABVP से जुड़े और जल्द ही RSS और जनसंघ के साथ सक्रिय राजनीति में कदम रखा. 

  • 1976 की इमरजेंसी के दौरान उन्होंने 11 महीने जेल में बिताए.
  • रूपाणी 1996-97 में राजकोट के मेयर बने.
  • 1998 में वे BJP की गुजरात यूनिट के सेक्रेटरी नियुक्त हुए
  • 2006 में गुजरात टूरिज्म के चेयरमैन बने और फिर राज्यसभा सदस्य चुने गए
  • 2013 में, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे गुजरात म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन रहे
  • 2014 में उन्होंने राजकोट वेस्ट से विधानसभा चुनाव जीता और आनंदीबेन पटेल की सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बने
  • 2016 में वे गुजरात BJP के अध्यक्ष बने और उसी वर्ष 7 अगस्त को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
  • 2017 में, BJP ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और रूपाणी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने

टेक ऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हुआ प्लेन

आपको बता दें एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 1:39 बजे लंदन के लिए टेक ऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हो गई. दुर्घटना के समय इसमें लगभग 242 लोग सवार थे. एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आसमान में धुएं के गुबार और जोरदार धमाके की आवाज ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी.

एयर इंडिया की तरफ से भी ट्वीट कर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई. फ्लाइट नंबर AI171 एक बोइंग ड्रीमलाइन था जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: डीजीसीए ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की शुरू की जांच, उड़ान डेटा, वॉयस रिकॉर्डिंग और गवाहों के बयान ले रही टीम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

6 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago