देश

“Saiyaara” का इस कदर चढ़ा बुखार, 10वीं की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंज़िल से लगा दी छलांग, वीडियो हुआ वायरल

Ahmedabad News: अहान पांडे की ‘सैयारा’ फिल्म लोगों के दिमाग पर इस कदर चढ़ गया है कि लोग आत्यमहत्या तक कर ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद के एक नामी निजी स्कूल से सामने आया है जहां 10वीं की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. इस हादसे का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. छात्रा को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके सिर और पैरों में गहरी चोटें आई थीं. डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया.

10वीं की छात्रा ने चौथी मंज़िल से लगा दी छलांग (Ahmedabad News)

पुलिस को छात्रा के बैग या घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स और चैट्स की जांच की जा रही है. नवरंगपुरा पुलिस छात्रा की क्लासमेट्स, टीचर्स और दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही है. स्कूल प्रशासन ने उस दिन के सभी CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लड़की बिल्कुल बिंदास स्टाइल में हाथ में छल्ला घुमाते हुए क्लास से निकली,और चौथी मंज़िल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली.

हाल ही में ली थी एक महीने की छुट्टी (Ahmedabad News)

स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा 15 दिन पहले ही एक महीने की मेडिकल लीव के बाद स्कूल लौटी थी. उसके परिवार ने स्कूल में डॉक्टर का प्रमाणपत्र भी जमा कराया था. स्कूल की प्रिंसिपल लीना अरोड़ा ने बताया कि सुबह छात्रा को उसके पिता ही स्कूल छोड़कर गए थे. क्लास में कुछ देर बाद वह अचानक चिल्लाने लगी. टीचर ने उसे शांत किया, लेकिन वह अंदर से परेशान दिख रही थी. उसकी कुछ सहेलियों ने बताया कि वह सुबह से ही तनाव में थी, मगर उसने किसी को कुछ नहीं बताया.

ये भी पढ़ें: झालवाड़ा सरकारी स्कूल गिरने के मामले में नया खुलासा, बच्चे लगाते रहे गुहार लेकिन टीचर ने लगा दी थी बाहर से कुंडी

लंच ब्रेक के दौरान हुई घटना

लंच ब्रेक करीब 12:30 बजे हुआ था. इसी दौरान छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. घटना के तुरंत बाद स्टाफ और साथी छात्र मदद के लिए दौड़े, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस के अनुसार, छात्रा का परिवार नारणपुरा में रहता है. पिता की दुकान है और परिवार आर्थिक रूप से भी सक्षम है. घर में किसी तरह का कोई विवाद या तनाव भी नहीं था.

अचानक क्यों की आत्महत्या?

छात्रा के पिता ने बताया, “मेरी बेटी रोज़ की तरह स्कूल गई थी. कुछ भी अजीब नहीं लगा. 12:45 पर स्कूल से कॉल आया तो मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा. वहां बताया गया कि हालत बेहद नाजुक है। सिर पर गहरी चोट थी और वह बेहोश थी।” घटना के बाद शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने स्कूल से पूरी रिपोर्ट तलब की है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि आखिर छात्रा को ऐसा कठोर कदम क्यों उठाना पड़ा.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

43 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago