प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तमिलनाडु (Tamil Nadu) के दौरे पर 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं (Vikas Pariyojanayein) का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे, जिनमें तूतीकोरिन एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, राजमार्ग परियोजनाएं, नॉर्थ कार्गो बर्थ, रेलवे अवसंरचना और विद्युत पारेषण प्रणाली शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) का दौरा करेंगे. वह राज्य में 4800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दो दिवसीय तमिलनाडु दौरा है. ब्रिटेन और मालदीव (Maldives) की अपनी सफल यात्रा के बाद पीएम मोदी शनिवार को सीधे तमिलनाडु पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) शनिवार को तूतीकोरिन में अलग-अलग क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह तूतीकोरिन एयरपोर्ट पर लगभग 450 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना में एनएच-138 तूतीकोरिन बंदरगाह मार्ग और विक्रवंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत एनएच-36 के कुछ हिस्से का चौड़ीकरण शामिल है. इन दोनों प्रोजेक्ट की लागत 2500 करोड़ रुपए से अधिक है.
प्रधानमंत्री वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर लगभग 285 करोड़ रुपए की लागत से 6.96 एमएमटीपीए कार्गो हैंडलिंग क्षमता वाले तीसरे नॉर्थ कार्गो बर्थ का भी उद्घाटन करेंगे.
पीएम मोदी तीन प्रमुख रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इसमें तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी परियोजना के अंतर्गत 21 किलोमीटर लंबे नागरकोइल टाउन-कन्याकुमारी खंड का दोहरीकरण शामिल है. एक प्रोजेक्ट में चेन्नई-कन्याकुमारी रूट पर अरलवयमोझी-नागरकोइल जंक्शन (12.87 किमी) और तिरुनेलवेली-मेलाप्पलायम (3.6 किमी) खंडों का दोहरीकरण भी शामिल है. इसके अलावा, 90 किलोमीटर लंबी मदुरै-बोदिनायक्कनूर लाइन के विद्युतीकरण की परियोजना का भी लोकार्पण किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रमुख विद्युत पारेषण परियोजना के तहत अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (ISTS) की आधारशिला रखेंगे. लगभग 550 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस परियोजना में कुडनकुलम से तूतीकोरिन-2 जीआईएस सबस्टेशन और संबंधित टर्मिनल उपकरणों तक 400 केवी (क्वाड) डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन शामिल होगी.
इसे भी पढ़े- “Saiyaara” का इस कदर चढ़ा बुखार, 10वीं की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंज़िल से लगा दी छलांग, वीडियो हुआ वायरल
27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जाएंगे, जहां वह गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में हिस्सा लेंगे. राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में पीएम मोदी एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…