देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब यात्रियों की सुविधाओं के लिए AI तकनीक का उपयोग, मिलेंगे एडवांस सिस्टम, होगी समय की बचत

New Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक है. वहीं यहां पर यात्रियों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध है. यात्रियों की सुविधाओं के लिए यहां फेज रिकॉगनाइजेशन तकनीक का भी उपयोग किया गया है. वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए एक कई और सुविधाएं जुड़ने जा रही हैं. इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग किया जाएगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन की बेहतर व्यवस्था के लिए कैमरा बेस्ड एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विदेह कुमार ने जयपुरियार ने इस बारे में यह जानकारी दी है. इस तकनीक के आने से एयरपोर्ट पर यात्रियो का समय भी बचेगा और उन्हें इस एडवांस तकनीक की सहायता से पहले से अधिक सुविधाएं मिल पाएंगी. वहीं यात्रियों का समय भी बचेगा.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा की, “हम एयरपोर्ट ऑपरेशंस के लिए ज्यादा डिजिटल सॉल्यूशंस अपनाने के बारे में सोच रहे हैं. ये सॉल्यूशन इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स (आईओटी) और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर बेस्ड हो सकते हैं. हम एयरपोर्ट ऑपरेशन्स को बेहतर करने के लिए एस्टीमेट लगाने वाले एनालिसिस का इस्तेमाल करेंगे.”

दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना 1500 फ्लाइट

बता दें कि दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना करीब 1500 फ्लाइटों का संचालन होता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यात्रियों की आवाजाही इस वित्तिय वर्ष के अंत तक 7 करोड़ से ज्यादा हो सकती है. इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. बता दें कि दिल्ली के तीनों टर्मिनलों- टी1, टी2 और टी3 से फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं.

इसे भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: हाथ से मलबा हटाने में जुटे ‘रैट हॉल माइनिंग’ एक्सपर्ट्स, 40 मीटर हो चुकी है वर्टिकल ड्रिलिंग, पीएम मोदी ने की ये अपील

इसे लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार का कहना है कि “इस प्रणाली से प्रबंधन को दिन भर का अनुमान मिल जाएगा, जिसे संबंधित हितधारकों के साथ साझा करके जरूरी लोग तैनात किए जा सकते हैं. हम इसे लागू करने की प्रक्रिया में हैं.”

Rohit Rai

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

42 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago