लाइफस्टाइल

Banana with Milk: केले और दूध का कॉम्बिनेशन इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, हो सकते हैं ये रोग

Banana With Milk: केला और दूध दोनों ऐसी चीजें हैं जिन्हें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और इन दोनों का साथ में सेवन भी फायदेमंद माना जाता है. कई लोग इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं क्योंकि इनसे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लेकिन क्या आपको इसके नुकसान के बारे में पता है? आपको बता दें कि केला और दूध को एक साथ खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं.

इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है. इतना ही नहीं इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं केले और दूध को एक साथ लेने से आपको गैस की समस्या भी हो सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को केले और दूध को साथ में नहीं लेना चाहिए.

केला और दूध खाने के नुकसान

साइनस होने की संभावना

आयुर्वेद के अनुसार, केला और दूध एक साथ लंबे वक्त तक खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है. यहां तक कि इसकी वजह से साइनस होने के भी संभावना बढ़ जाती है. इसलिए अगर आप दूध और केला को एक साथ खा रहे हैं तो आज ही इसे खाना छोड़ दें.

एसिडिटी की समस्या

वैसे तो दूध और केला दोनों ही पौष्टिक होते हैं. लेकिन दोनों को एक साथ खाना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इन दोनों को अगर आपको खाना है तो इस बात का ध्यान रखें कि दोनों में करीब 20 मिनट का अंतर जरूर हो. ऐसा नहीं होने पर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:प्रेग्नेंसी के दौरान कॉफी पीना सेफ? जानिए हेल्थ पर क्या होता है इसका असर

दिमाग पर होता है असर

दूध और केला को एक साथ खाने से शरीर काफी देर तर भारी बना रहता है. यहां तक कि इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन दिमाग पर भी असर डाल सकता है.

अस्थमा

अस्थमा के मरीजो को केले और दूध के इस कॉम्बिनेश को बिल्कुल भी ट्राई नहीं करना चाहिए. क्योंकि दूध और केले को एक साथ खाने से कफ की समस्या बढ़ जाती है और यह कफ अस्थमा रोगी के लिए परेशानी बढ़ा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago