दुनिया

Pakistan Hindu Temple: पाकिस्तानी सेना ने शारदा पीठ की जमीन कब्जाई, मंदिर में की तोड़फोड़, कश्मीरी पंडितों ने दी चेतावनी

Pakistan Hindu Temple: भारत की आजादी के बाद अलग हुए पाकिस्तान में हिंदुओं पर बंटवारे के समय से ही अत्याचार हो रहा है. बंटवारे के समय जहां पाकिस्तान में 21 फीसदी हिंदू थे, वहीं अब सिर्फ डेढ़ से दो फीसदी हिंदू ही बचे हैं. इन 75 सालों में पाकिस्तान में हिंदुओं को निशाना बनाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया. उनके मंदिरों और शिवालयों को तोड़ दिया गया, लेकिन पाकिस्तानी सरकार को ये सब दिखाई नहीं दे रहा है. इसी बीच एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए हिंदू धर्म को मामने वालों की आस्था पर चोट की है.

सेना ने शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित हिंदू मंदिर शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है. इस मुद्दे पर पाकिस्तानी फेमस यूट्यूबर शोएब चौधरी ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ साजिद तरार से बात की. जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है. शारदा पीठ मंदिर की जमीन कब्जा किए जाने से कश्मीरी पंडितों में भारी आक्रोश है. कश्मीरी पंडितों ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को चेतावनी देते हुए इसका विरोध किया है.

कश्मीरी पंडितों में गुस्सा है

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ साजिद तरार से बात करते हुए शोएब चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शारदा पीठ मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही मंदिर में तोड़फोड़ की है. इस घटना के बाद से कश्मीरी पंडितों में गुस्सा है. लोग जमकर इसका विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Al Qadir Trust Case:: कोर्ट ने इमरान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें पाक के पूर्व पीएम पर क्या हैं आरोप

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा

साजिद तरार ने बताया कि ये कोई पहली घटना नहीं है, जब मंदिर की जमीन कब्जा की गई है, जिसने हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाया हो, इससे पहले भी तमाम कोशिशें की गई हैं, जिसमें सिंध के हिंगलाज देवी मंदिर में तोड़फोड़ की गई. उन्होंने ये भी कहा कि आजादी के बाद हुए बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है.

एक से डेढ़ फीसदी बची हिंदुओं की संख्या

उन्होंने कहा कि आजादी के समय पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 21 फीसदी थी. अब महज एक फीसदी आबादी बची हुई है, लेकिन इसपर पाकिस्तान सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया. साजिद तरार ने बताया कि जिस शारदा पीठ मंदिर को पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा है, उसे UNESCO ने मान्यता दे रखी थी. शारदा पीठ दुनिया की 18 महाशक्ति पीठों में से एक है. ये मंदिर सदियों पुराना है. जिसे बौद्ध और हिंदू धर्म के लिए शिक्षा का केंद्र माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

36 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

53 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago