एआईएमआईएम नेता उजमा परवीन
Namaz: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की नेता सय्यद उजमा परवीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. AIMIM की महिला नेता ने सोमवार को विधानभवन के बाहर असर की नमाज अदा करते फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया साथ ही लिखा की हमारा देश आजाद है, मुझे आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है.
सोशल मीडिया पर विधानभवन के पास नमाज पढ़ने का ये फोटो वायरल होने के बाद सियासत गरमाने लगी. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसको लेकर कई तरह के रिएक्शन दिए. उजमा परवीन हैदरगंज बाजारखाला इलाके में रहती हैं. सोमवार को उन्होंने अपने ट्विटर पर नमाज पढ़ते फोटो शेयर किया और लिखा, “अलहमदुलिल्ला, लखनऊ विधानसभा के सामने असर की नमाज़ अदा की. जो यह कहते हैं हमारी नमाज़ पर पाबंदी लगा देंगे. तो हम भी अपने हिंदुस्तान की हर सरज़मीन पर नमाज़ पढ़कर दिखा देंगे. हमारा देश आज़ाद है, इसीलिए मुझे आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है.”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “अगर नमाज़ पढ़ने की वजह से मेरे ऊपर मुक़दमा लिखा जाता है या मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो मुझे अफसोस नहीं है. क्योंकि मेरा हिंदुस्तान आज़ाद है, हिंदुस्तान की हर सरज़मीन आज़ाद है. बस मैं किसी धर्म को ठेस नहीं पहुंचाती और हिंदुस्तान की हर सरज़मीन पर अपने धर्म को फॉलो करती हूं.”
एनआरसी, सीएए को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में उजमा के खिलाफ लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली शाहीनबाग मामले में करीब 35-40 मुकदमे दर्ज हैं. बीते साल जुलाई माह में उजमा ने हजरतगंज कोतवाली में कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग एरिया में फायरिंग का आरोप लगाया था. उजमा 2022 में लखनऊ की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AIMIM की प्रत्याशी घोषित हुई थीं. हालांकि कुछ कारणों से उनका नामांकन रद्द हो गया था.
ये भी पढ़ें: अतीक को उम्रकैद की सजा मिली तो उमेश पाल की पत्नी ने सीएम योगी से की अपील, बोलीं- माफिया को खत्म किया जाए ताकि…
वहीं विधानभवन के पास नमाज पढ़े जाने के मामले पर हुसैनगंज इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…
NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…