देश

Ahmedabad to London Flight: 12 जून के भीषण हादसे के बाद अहमदाबाद से लंदन जाने वाली पहली फ्लाइट कैंसिल, उड़ान से ठीक पहले पता चली खामी

Air India Flight Cancellation: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-159 को मंगलवार, 17 जून 2025 को तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दिया गया. यह फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से कुछ घंटे पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद इसे रद्द करना पड़ा.

बता दें कि यह फ्लाइट 12 जून को हुए एक विमान हादसे के बाद अहमदाबाद से लंदन के लिए पहली उड़ान थी, जिसके कारण यात्रियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं. किंतु अभी फ्लाइट रद्द होने से लगभग 250 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है.

फ्लाइट रद्द से यात्रियों में आक्रोश देखा गया, उनका कहना था कि एयरलाइंस की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई. एक यात्री प्रतीक पंड्या ने नाराजगी जताते हुए कहा, “एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हमें बताया गया कि फ्लाइट रद्द है. अब इतने सारे यात्री कहां जाएंगे? एयरलाइंस ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की.”

इस घटना ने हाल ही में कोच्चि-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को मिली बम धमकी के बाद नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग की घटना को भी याद दिलाया.

वहीं, अभी एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट को बुधवार के लिए रिशेड्यूल किया गया है, और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है. हालांकि, यात्रियों का कहना है कि सूचना और सहायता की कमी के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है.

एयर इंडिया ने तकनीकी खामी की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा और एयरलाइंस की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़िए: Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल से अब मिल गया ब्लैक बॉक्स, इसे डिकोड करने पर पता चलेगा- क्यों हुआ हादसा

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

31 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

43 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago