Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ahmedabad to London Flight: 12 जून के भीषण हादसे के बाद अहमदाबाद से लंदन जाने वाली पहली फ्लाइट कैंसिल, उड़ान से ठीक पहले पता चली खामी

अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट AI-159 तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दी गई. यात्रियों में आक्रोश देखा गया. एयर इंडिया की ओर से कहा गया- फ्लाइट कल के लिए रिशेड्यूल कर दी गई है, यह 12 जून के हादसे के बाद पहली उड़ान थी.

Air India Plane
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Air India Flight Cancellation: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-159 को मंगलवार, 17 जून 2025 को तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दिया गया. यह फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से कुछ घंटे पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद इसे रद्द करना पड़ा.

बता दें कि यह फ्लाइट 12 जून को हुए एक विमान हादसे के बाद अहमदाबाद से लंदन के लिए पहली उड़ान थी, जिसके कारण यात्रियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं. किंतु अभी फ्लाइट रद्द होने से लगभग 250 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है.

फ्लाइट रद्द से यात्रियों में आक्रोश देखा गया, उनका कहना था कि एयरलाइंस की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई. एक यात्री प्रतीक पंड्या ने नाराजगी जताते हुए कहा, “एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हमें बताया गया कि फ्लाइट रद्द है. अब इतने सारे यात्री कहां जाएंगे? एयरलाइंस ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की.”

इस घटना ने हाल ही में कोच्चि-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को मिली बम धमकी के बाद नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग की घटना को भी याद दिलाया.

वहीं, अभी एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट को बुधवार के लिए रिशेड्यूल किया गया है, और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है. हालांकि, यात्रियों का कहना है कि सूचना और सहायता की कमी के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है.

एयर इंडिया ने तकनीकी खामी की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा और एयरलाइंस की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़िए: Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल से अब मिल गया ब्लैक बॉक्स, इसे डिकोड करने पर पता चलेगा- क्यों हुआ हादसा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital