Ahmedabad Air India Crash: Air India Crash: पिछले साल हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अब नया मोड़ सामने आया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने कथित तौर पर जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डाली. हालांकि इन दावों पर सरकार की जांच एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने प्रतिक्रिया दी है. AAIB ने कहा है कि मीडिया में आई कुछ खबरें वेरिफाइड नहीं हैं और केवल अनुमानों के आधार पर पेश की गई हैं.
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने कहा है कि विमान हादसे की जांच अभी जारी है और इस समय किसी भी व्यक्ति या वजह को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. ब्यूरो ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक बयान और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें.
AAIB के मुताबिक, विमान दुर्घटना की जांच एक जटिल और तकनीकी प्रक्रिया होती है. इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स), कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की जांच, विमान की तकनीकी स्थिति, मौसम की जानकारी और अन्य कई पहलुओं का गहराई से विश्लेषण किया जाता है. इसलिए पूरी जांच से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
ब्यूरो ने यह भी साफ किया कि जांच पूरी पारदर्शिता और पेशेवर तरीके से की जा रही है. फिलहाल एआई-171 हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच और पुष्टि की जा रही है. सभी जानकारियों की सही तरीके से समीक्षा करने के बाद ही आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी.
इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा (Corriere Della Sera) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुआ. अखबार के मुताबिक, यह दुर्घटना कथित तौर पर “जानबूझकर की गई कार्रवाई” का परिणाम हो सकती है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में पिछले साल हुए एयर इंडिया विमान हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर विमान में सवार थे, जबकि 19 लोग जमीन पर मौजूद थे, जहां विमान गिरा. इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार केवल एक यात्री ही जीवित बच पाया, जो 11A सीट पर बैठा था.
बताया गया कि टेकऑफ के महज 32 सेकंड बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान रनवे से करीब 1.7 किलोमीटर दूर स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा था. हादसे में जान गंवाने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…