Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एयर इंडिया विमान हादसा: क्या पायलट ने जानबूझकर किया था क्रैश? दावे पर आया सरकार का जवाब

Ahmedabad Air India Crash: एयर इंडिया के एआई-171 विमान हादसे को लेकर पायलट पर ‘जानबूझकर क्रैश’ का दावा किया गया है. हालांकि, AAIB ने इस पर बयान जारी किया है. अहमदाबाद हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी.

Ahmedabad Air India AI-171 crash

Ahmedabad Air India Crash: Air India Crash: पिछले साल हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अब नया मोड़ सामने आया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने कथित तौर पर जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डाली. हालांकि इन दावों पर सरकार की जांच एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने प्रतिक्रिया दी है. AAIB ने कहा है कि मीडिया में आई कुछ खबरें वेरिफाइड नहीं हैं और केवल अनुमानों के आधार पर पेश की गई हैं.

जांच जारी, जल्दबाजी में न बनाएं कोई निष्कर्ष- AAIB

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने कहा है कि विमान हादसे की जांच अभी जारी है और इस समय किसी भी व्यक्ति या वजह को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. ब्यूरो ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक बयान और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें.

AAIB के मुताबिक, विमान दुर्घटना की जांच एक जटिल और तकनीकी प्रक्रिया होती है. इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स), कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की जांच, विमान की तकनीकी स्थिति, मौसम की जानकारी और अन्य कई पहलुओं का गहराई से विश्लेषण किया जाता है. इसलिए पूरी जांच से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

ब्यूरो ने यह भी साफ किया कि जांच पूरी पारदर्शिता और पेशेवर तरीके से की जा रही है. फिलहाल एआई-171 हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच और पुष्टि की जा रही है. सभी जानकारियों की सही तरीके से समीक्षा करने के बाद ही आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी.

इटली के अखबार का दावा

इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा (Corriere Della Sera) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुआ. अखबार के मुताबिक, यह दुर्घटना कथित तौर पर “जानबूझकर की गई कार्रवाई” का परिणाम हो सकती है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: अदालत में ऐसा क्या हुआ कि मिल गई बेल? ‘मामूली एक्सीडेंट’ की दलील पर शिवम मिश्रा को मिली राहत! जानिए क्या-क्या हुआ कोर्टरूम में


विमान हादसे में 260 लोगों की मौत

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में पिछले साल हुए एयर इंडिया विमान हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर विमान में सवार थे, जबकि 19 लोग जमीन पर मौजूद थे, जहां विमान गिरा. इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार केवल एक यात्री ही जीवित बच पाया, जो 11A सीट पर बैठा था.

बताया गया कि टेकऑफ के महज 32 सेकंड बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान रनवे से करीब 1.7 किलोमीटर दूर स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा था. हादसे में जान गंवाने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital