Air India-Indigo collision: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एयरपोर्ट पर ही दो यात्री विमान आपस में टकरा गए. घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई.
जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 और इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 के बीच हुई. एयर इंडिया का विमान कोयंबटूर के लिए उड़ान भरने से पहले पुशबैक प्रक्रिया में था, जबकि इंडिगो का विमान हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रहा था.
एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया. एयरलाइन ने बताया कि टैक्सीवे पर खड़े रहने के दौरान उसका विमान दूसरे एयरलाइन के विमान के संपर्क में आ गया. इस दौरान दोनों विमानों के विंगटिप (पंखों के सिरे) आपस में टकरा गए, जिससे एयर इंडिया के विमान के पंख को नुकसान पहुंचा.
एहतियात के तौर पर एयर इंडिया के विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
ये भी पढ़ें: कभी बनते-बनते रह गए थे CM, तृणमूल से बीजेपी तक का सफर, कौन हैं मणिपुर के नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह?
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि इस घटना की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है. बयान में कहा गया, “इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”
वहीं, इंडिगो की ओर से खबर लिखे जाने तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और उसके विमान की स्थिति को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां रोजाना सैकड़ों विमानों की आवाजाही होती है. ऐसे व्यस्त एयरपोर्ट्स पर पुशबैक और टैक्सीिंग के दौरान इस तरह की विंगटिप टक्कर की घटनाएं कभी-कभार सामने आती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…