देश

Ahmedabad Plane Crash के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15% कटौती करेगा एयर इंडिया

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपनी वाइड-बॉडी विमानों से संचालित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी. यह कटौती 20 जून तक लागू की जाएगी और कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी.

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, “यह कदम हमारे पास रिजर्व विमानों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित बाधा का समय पर समाधान किया जा सके.”

इंटरनेशनल उड़ानों में इसलिए की गई कटौती

यह निर्णय हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लिया गया है, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की दुखद मृत्यु हुई. एयरलाइन ने कहा कि यह कटौती परिचालन में स्थिरता बनाए रखने, बेहतर दक्षता सुनिश्चित करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है.

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों से माफी मांगते हुए बताया कि उन्हें अग्रिम सूचना दी जाएगी और वैकल्पिक उड़ानों में स्थान देने का पूरा प्रयास किया जाएगा. यात्री अपनी यात्रा को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दोबारा शेड्यूल कर सकते हैं या फिर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं.

नया अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल जल्द आएगा

एयरलाइन ने कहा कि 20 जून से लागू होने वाला नया अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल जल्द साझा किया जाएगा.

डीजीसीए द्वारा एयर इंडिया के बोइंग 787-8/9 विमानों पर ‘एन्हांस्ड सेफ्टी इंस्पेक्शन’ (उन्नत सुरक्षा जांच) अनिवार्य कर दी गई है. कुल 33 में से 26 विमानों की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें सेवा के लिए मंजूरी दी गई है. बाकी विमानों की जांच आने वाले दिनों में पूरी हो जाएगी. साथ ही, एयर इंडिया ने यह भी कहा कि बोइंग 777 विमानों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जाएगी और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग जारी रहेगा.

हादसे के पीडि़तों के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे

एयर इंडिया ने बताया कि गुजरात सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समन्वय से मृतकों के परिजनों और घायलों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. एयरलाइन ने कहा, “यह एक आवश्यक कदम है, ताकि परिचालन स्थिरता बहाल की जा सके और यात्रियों को आखिरी समय में होने वाली असुविधा से बचाया जा सके. हमें विश्वास है कि देशवासियों, यात्रियों और सभी हितधारकों के सहयोग से हम इस कठिन दौर से उबरेंगे.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago