आस्था

Aaj Ka Rashifal 19 June: इन 4 राशि के जातक आज रहें सावधान! जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 June: आज दिन गुरुवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि आज सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लगेगी. जानिए 19 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं आज का 12 राशियों का राशिफल. साथ ही आज आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा है.

मेष (Aries): आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. आज आपके लिए शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 है.

वृषभ (Taurus): परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें. संपत्ति से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें. आज आपके लिए शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 6 है.

मिथुन (Gemini): नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज आपके लिए शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 है.

कर्क (Cancer): आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें. निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. परिवार के साथ समय बिताएं. आज आपके लिए शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है.

सिंह (Leo): काम में सफलता मिलेगी. पदोन्नति या नया अवसर मिल सकता है. नेतृत्व क्षमता दिखाने का समय है. आज आपके लिए शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 है.

कन्या (Virgo): व्यवसाय में स्थिरता आएगी. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर पाचन संबंधी समस्या से बचें. आज आपके लिए शुभ रंग है नीला और शुभ अंक 4 है.

तुला (Libra): आज मानसिक शांति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. कला और रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. आज आपके लिए शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 7 है.

वृश्चिक (Scorpio): आज आप सावधान रहें. आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए सतर्क रहें. आज किसी बड़ी योजना का लाभ मिल सकता है. परिजनों से मतभेद संभव है. आज आपके लिए शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 3 है.

धनु (Sagittarius): आज कोई नई शुरुआत के लिए अनुकूल दिन और समय दोनों है. शिक्षा और विदेश यात्रा से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी. आज आपके लिए शुभ रंग पीला और शुभ अंक 8 है.

मकर (Capricorn): कामकाज में व्यस्तता रहेगी, पर परिणाम सकारात्मक रहेंगे. धन लाभ के संकेत हैं. रिश्तों में स्थिरता आएगी. आज आपके लिए शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 10 है.

कुंभ (Aquarius): पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. घर में पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य हो सकता है.
आज आपके लिए शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 11 है.

मीन (Pisces): कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. आज आपके लिए शुभ रंग बैंगनी और शुभ अंक 12 है. आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा करें, पीली वस्तु दान करें. ऐसा करने वाले जातकों को लाभ होगा.

( अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. ‘Bharat Express’ इसकी पुष्टि नहीं करता है. )

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago