देश

लैंडिंग के समय रनवे से बाहर निकल गया एयर इंडिया का विमान, जानें एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा?

केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान (Air India flight) छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर लैंडिंग के समय रनवे से बाहर निकल गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि विमान के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित है.

सीएसएमआईए के प्राथमिक रनवे को हुआ नुकसान

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 9:27 बजे हुई. इसके कारण सीएसएमआईए के प्राथमिक रनवे को भी कुछ नुकसान हुई है, इसकी पुष्टि सीएसएमआईए के प्रवक्ता की ओर से भी की जा चुकी है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा? (Air India flight)

सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने कहा, “21 जुलाई 2025 को सुबह 09:27 बजे, कोच्चि से आने वाला एक विमान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) के रनवे से बाहर निकल गया. रनवे से बाहर निकलने की स्थिति से निपटने के लिए सीएसएमआईए की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं. एयरपोर्ट के मुख्य रनवे 09/27 को मामूली नुकसान हुआ है. परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए दूसरे रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है.”बयान में आगे कहा गया, “सीएसएमआईए में सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है.”

घटना में किसी यात्री और क्रू को नहीं पहुंचा नुकसान

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि केरल के कोच्चि से मुंबई आ रही एआई2744 विमान अधिक बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय टचडाउन होने के बाद रनवे से बाहर निकल गया. घटना में किसी यात्री और क्रू को कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा, वायुसेना का F-7 एयरक्राफ्ट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा विमान

जांच के लिए रोक दिया गया विमान (Air India flight)

एयरलाइन ने कहा कि विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस अतिरिक्त, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अहमदाबाद में एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना की ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ जांच कर रहा है. विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक यात्री को छोड़कर सभी यात्री मारे गए थे.

विशेषज्ञों के साथ मिलकर की जा रही गहन जांच

एआई विमान दुर्घटना पर सदन में अपना पहला बयान देते हुए, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन और एएआईबी द्वारा विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर गहन जांच की जा रही है और अंतिम जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

28 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

46 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago