लीगल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट चार सप्ताह बाद करेगा सुनवाई

Supreme Court ने पश्चिम बंगाल की CM Mamata Banerjee के खिलाफ दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश पर कड़ा रुख अख्तियार किया है.

सीजेआई बी आर गवई और जस्टिस के विनोद चन्द्रन की पीठ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अदालत के मंच का राजनीतिकरण करने की कोशिश न कि जाए, और ऐसे विवादों को राजनीतिक अखाड़ा न बनाया जाए.

याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाले पर SC के फैसले के बाद सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान देकर अदालत की गरिमा को ठेस पहुचाया है.

मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया कि आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल से सहमति मांगी है. इसलिए मामले की सुनवाई कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए.

इसपर टिप्पणी करते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि क्या आपको इतना यकीन है कि अनुमति मिल ही जाएगी? अदालत के मंच को राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें. अगर लड़ाई राजनीतिक है, तो उसे राजनीतिक मैदान में लड़ें, कोर्ट में नहीं. इसके साथ ही कोर्ट ने सुनवाई को चार सप्ताह के लिए टाल दिया है.

कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी पर जताई गंभीर चिंता

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें वर्ष 2016 में पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन द्वारा की गई लगभग 25000 नियुक्तियों को रद्द कर दिया था.

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में पश्चिम बंगाल के राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों में 25753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार दिया था.

कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि जब राज्य सरकार को सिलेक्शन में गड़बड़ी का पता चल चुका था, तो शिक्षकों की अतिरिक्त पद पर नियुक्ति क्यों कि गई.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस घोटाले में गड़बड़ियों का संकेत दिया था और कहा था कि यह स्पष्ट है कि दागी उम्मीदवारों को बेदाग उम्मीदवारों से अलग करना संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में जम्मू कश्मीर के कॉन्स्टेबल को दी गई यातना के मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

TMC के खास चेहरे को BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 12 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

7 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

7 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

31 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

38 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

55 minutes ago