देश

Air India की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का आरोपी शंकर मिश्रा अरेस्ट, 42 दिनों बाद बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी

Air India Passenger Urinating Case: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे मिश्रा को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें दिल्ली लाया जा चुका है. आरोपी शंकर मिश्रा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल, मिश्रा को आईजीआई थाने ले जाया जा रहा है.

पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब किया था. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद शंकर मिश्रा की नौकरी चली गई है. एक दिन पहले ही कंपनी वेल्स फार्गो ने कर्मचारी शंकर मिश्रा को टर्मिनेट कर दिया था. वहीं फरार चल रहे शंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की दो टीमें अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर रही थीं. जानकारी के मुताबिक, 3 जनवरी को शंकर मिश्रा ने अपना फोन बंद कर दिया था और उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरु बताई गई थी. इसी आधार पर पुलिस शंकर मिश्रा की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही थी. कई दिनों की छापेमारी के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Amazon Layoff: मंदी की आंच भारत तक! ऐमजॉन इंडिया 1000 कर्मचारियों को करेगी नौकरी से बाहर

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी लिया इस मामले का संज्ञान

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा पर आईपीसी की धारा 510, 509, 294, 354 के साथ-साथ आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में विमान नियम अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है. इस बीच, जांचकर्ताओं ने जांच में शामिल होने और अपने बयान दर्ज करने के लिए दो पायलटों और चालक दल के सदस्यों को भी बुलाया है. बता दें कि एयर इंडिया ने महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगा दिया है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और इस संबंध में आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

15 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

1 hour ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

3 hours ago