देश

Air pollution : दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर हुई ज़हरीली! सांसों पर सवाल

Air pollution : दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों की मामूली राहत के बाद वायु गुणवत्ता एक बार फिर तेजी से बिगड़ गई है. शुक्रवार सुबह राजधानी का औसत एक्यूआई (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह सात बजे आनंद विहार का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया. इसके अलावा दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की स्थिति चिंताजनक बनी रही, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है.

वायु की गुणवत्ता लगातार हो रही है खराब

दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई. बवाना में सुबह 366, जहांगीरपुरी और मुंडका में 336, सोनिया विहार में 326 और पंजाबी बाग में 344 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया. वहीं आईजीआई एयरपोर्ट का एक्यूआई 266 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में ठहराव और प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण की कमी के कारण हवा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है.

Air pollution में अभी राहत के आसार नहीं

राजधानी से सटे शहरों की हालत भी Air pollution को मामले में  बेहतर नहीं है. गुरुग्राम के सेक्टर-51 में सुबह सात बजे 290 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद के इंडिरापुरम में 250 और लोनी में 311 एक्यूआई पाया गया. नोएडा के सेक्टर-116 में 266 और सेक्टर-62 में 275 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी के बीच है. विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने के कारण भी वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है और फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं.

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक से निकले कई अहम सुझाव

इस बीच, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में डीपीसीसी, एमसीडी, पर्यावरण विभाग और अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए. मंत्री ने दिल्ली के सभी 13 प्रदूषण हॉट स्पॉट की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदूषण की स्थिति पर जल्द काबू पाया जा सके.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago