देश

‘मिया सब्जी वाले’ बयान पर घिरे असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा, AIUDF के चीफ बदरुद्दीन ने किया पलटवार, बोले- अगर कुछ भी…

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के सब्जियों की महंगाई पर दिए गए बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कई मुस्लिम संगठनों ने सीएम के बयान की कड़ी निंदा कते हुए पलटवार किया है. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि राज्य के सीएम होने नाते उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए, ये ठीक नहीं लगता है. बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा कि सीएम ऐसे बयान देकर मुसलमान और असमिया लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं.

सीएम के बयान पर ओवैसी का पलटवार

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के चीफ ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ऐसे बयानों से अगर किसी भी तरह की कोई घटना घटती है तो उसके लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे. वहीं इससे पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सीएम हिमंता बिस्व सरमा के बयान पर जोरदार पलटवार किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि देश में एक ऐसी मंडली है जिसके घर अगर भैंस दूध न दे या फिर मुर्गी अंडा ना दे तो उसके लिए भी मिया को जिम्मेदार बता दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- Rafale Jet Deal: 26 नए राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत, दसॉ कंपनी के साथ डील हुई पक्की, समंदर में बढ़ेगी इंडियन नेवी की ताकत

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने 13 जुलाई को सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर बयान दिया था कि पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान असम में रहने वाले लोगों को ज्यादा कीमत में सब्जियां बेच रहे हैं. गुवाहाटी के सब्जी बाजारों पर मिया लोगों ने नियंत्रण कर रखा है. अगर इनकी जगह कोई असम का व्यक्ति सब्जियां बेच रहा होता तो असमिया लोगों से बढ़ी हुई कीमतें नहीं ले सकता था. उन्होंने ये भी कहा था कि वे जल्द ही मिया सब्जी बेचने वालों को शहर से बाहर निकाल देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago