देश

Ajab Gjab: बिना हाथ वाले इस फोटोग्राफर के जज्बे को लोग इंटरनेट पर कर रहे सलाम, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Viral On Internet: जिंदगी है तो समस्याएं आती जाती रहेंगी. लेकिन कुछ लोग जहां समस्याओं से घबराकर हालात के हाथों घुटने टेक देते हैं, वहीं कुछ हाथ न होने पर भी हार नहीं मानते. जीवन में आने वाली परेशानियों से जो इंसान कभी हार नहीं मानता अंत में जीत उसी की होती है. ऐसे ही लोग दूसरों के सामने मिसाल बनते हैं. एक ऐसी ही मिसाल देखने को मिली है सोशल मीडिया पर, जहां एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अगर आप समझ रहे हैं कि इसमें खास बात क्या है तो हम आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहे फोटोग्राफर के दोनों हाथ आगे से कटे हुए हैं. इसके बाद भी वे इस समारोह में फोटोग्राफी कर रहे हैं.

मात्र 16 सेकेंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

मात्र 16 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर तमाम लोग दातों तले उंगली दबा रहे हैं. आज जहां हाथ पैर वाले मेहनत से जी चुरा रहे हैं और काम न होने का बहाना कर रहे हैं वहीं इस आदमी के जज्बे को सब लोग सलाम कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा शख्स किसी कार्यक्रम में फोटोग्राफी करता रहा है. बावजूद इसके कि उसके दोनों हाथ आगे से कटे हुए हैं. इसी फोटोग्राफी को उसने अपनी आजीविका का जरिया बना रखा है.

ट्विटर यूजर हरपाल सिंह भाटिया ने बताई शख्स की कहानी

वीडियो में दिख रहे फोटोग्राफर की कहानी एक ट्विटर यूजर हरपाल सिंह भाटिया ने अपने पोस्ट के जरिए बताई है. इसके साथ ही उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये जनाब हरियाणा करनाल के महिंद्र उर्फ काका जी है. भाईसाहब मे परिस्थियों से लड़ने की गजब क्षमता है बहुत ही ऊर्जावान और मल्टी टेलेंटेड है.

इसे भी पढ़ें: UP News: H3N2 का खतरा, राजधानी में बढ़ी सतर्कता, लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीज

प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं साथ-साथ फोटोग्राफी इक्यूपमेंटस का सप्लायर भी है. इनको देखकर पोजिटिव वाइब्स का अनुभव होता है. अमित जी कहते हैं ख़ुद को इतना मज़बूत बनाइए कि आपको तकलीफ़ पहुंचाने में दुनिया की कठिनाइयों को भी कठिनाई महसूस हो.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

40 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago