Bharat Express DD Free Dish

क्या Maharashtra की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है, एनसीपी से लेकर शिवसेना में लगने वाली है सेंध? इस नेता ने किया बड़ा दावा

Maharashtra सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया है कि विपक्ष के कुछ बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं.

क्या Maharashtra की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है, एनसीपी से लेकर शिवसेना में लगने वाली है सेंध? इस नेता ने किया बड़ा दावा - भारत एक्सप्रेस

Maharashtra politics, Girish Mahajan, BJP, Shiv Sena UBT, MPs in contact, political switch, Maharashtra Lok Sabha seats, Congress, NCP, political realignment.

राजनीति में कुछ भी संभव है. किसी नेता का एक पक्ष से दूसरे पक्ष में जाना आम बात है. और ये सिलसिला चलता आ रहा है. महाराष्ट्र की राजनीति में ये कोई नया नहीं है. रविवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि विपक्ष के कुछ बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं. उनमें सबसे ज्यादा शिवसेना (UBT) के सांसद हैं. गिरीश महाजन का सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

मंत्री गिरीश महाजन ने क्या कहा ?

गिरीश महाजन ने कहा कि

“आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़ सकती है. विपक्ष के 4 सांसद तो पहले से ही संपर्क में तो थे ही अब तीन सांसद और संपर्क मे आ चुके हैं. ये सभी सांसद अलग-अलग पार्टियों से हैं और इनमें सबसे ज्यादा शिवसेना (UBT) के सांसद शामिल है.”

इसे भी पढ़े- सेना का नन्हा श्रवण: ऑपरेशन सिंदूर में जवानों को पिलाई चाय, अब आर्मी से मिला गिफ्ट बदलेगा जिंदगी

संजय ठाकुर का बयान

कुछ दिन पहले ही सांसद संजय ठाकुर ने एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि

“उद्धव ठाकरे केवल ब्रांड ही नहीं है, वो महाराष्ट्र, मराठी और हिंदू के लिए एक पहचान हैं.”

संजय राउत के बयान पर पलटवार

संजय राउत के बयान पर गिरीश महाजन ने तंज कसते हुए कहा कि

“उद्धव ठाकरे ने आज से बहुत पहले ही अपना अहमियत को गवा दिया है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में बालासाहेब ही असली शिव सेना के नेता थे. उन्होंने आग कहा कि उद्धव ठाकरे ने 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया था, उसके बाद से ही उन्होंने अपने प्रभाव को खो दिया.

Maharashtra में किसके पास कितने सांसद ?

गिरीश महाजन के बयान के बाद अब कयास लगाएजा रहे हैं कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में कुछ बड़ा खेला हो सकता है. महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें है. अभी भारतीय जनता पार्टी के पास 9 सांसद हैं. शरद पवार की पार्टी NCP के पास 8 सांसद हैं. उद्धव ठाकरे के पास 9 सासंद हैं. कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 13 सांसद हैं और NCP के पास सिर्फ एक सांसद हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read