रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी. (फाइल फोटो)
India Mobile Congress 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) द्वारा आयोजित वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) के दौरान ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया. यह पहला मौका है कि जब आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए का आयोजन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किया जा रहा है. इस दौरान रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है और देश के करोड़ों युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है. आकाश अंबानी ने कहा है कि नए भारत में, मोदी जी के भारत में, अब पहले जैसा काम नहीं रहा. 1.45 अरब भारतीयों की ज़रूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विश्वस्तरीय सर्विस देने के लिए सरकार और बिजनेस इंडस्ट्री के बीच एक असामान्य तालमेल है. युवा भारत के प्रतिनिधि के रूप में, मैं युवाओं के साथ आपके अविश्वसनीय जुड़ाव और असंभव दिखने वाले लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमें प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं. जैसा कि हम हिंदी में कहते हैं, मोदी है तो मुमकिन है.
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 को संबोधित करते हुए आकाश अंबानी ने आगे कहा कि जियो ने बड़े रिफॉर्म में बड़ी भूमिका निभाई और सोसायटी के हर वर्ग के लिए बड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत 2047 मिशन पर फोकस बनाए हुए हैं. आकाश अंबानी ने वादा किया कि भारत न केवल मोबाइल इनोवेशन में सबसे आगे होगा बल्कि हम एक कनेक्टेड, इंटेलिजेंट भविष्य के लिए एआई की ताकत को अपनाएंगे. इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी जैसा कि कंप्यूटर और इंटरनेट को अपनाने के दौर में हुआ था.
उन्होंने कहा, भारत 2G स्पीड से रेंग रहा था और अब 5G हाईवे पर सरपट दौड़ रहा है. अब भारत में 6G का रिकॉर्ड और भी बेहतर होगा. भारत में डिजिटल क्रांति देश के सुदूर इलाकों तक फैल गई है, इस उल्लेखनीय परिवर्तन में Jio की महत्वपूर्ण भूमिका है.
यह भी पढ़ें- बहराइच हिंसा: गिरिराज सिंह ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- यह कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश
एआई के साथ, भारत में एसएमई समेत विनिर्माण केंद्रों को पूरी तरह से बदलने की क्षमता है ताकि भारत दुनिया के लिए एक नए युग का कारखाना बनेगा. हम एआई को लोकतांत्रिक बनाने, सभी को किफायती कीमतों पर शक्तिशाली एआई मॉडल और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…