उत्तर प्रदेश

यूपी में खुलेगा एक और मेडिकल कॉलेज: मेडिकल की पढ़ाई के साथ लोगों के इलाज की भी सुविधा मिलेगी, 430 बेड होंगे

यूपी में इलाज के साथ मेडिकल की पढ़ाई को और रफ्तार मिलेगी. प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है. वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. यह जानकारी गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी.

डिप्टी सीएम ने एनेक्सी भवन के चतुर्थ तल स्थित सभागार में बताया कि मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. इसका दोहरा फायदा होगा. मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है. साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी कराई जाएगी.

इस मेडिकल कॉलेज में होंगे 430 बेड

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए वहां 430 बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे मरीजों को राहत मिलेगी. एमबीबीएस की पढ़ाई भी होगी. पैरामेडिकल कोर्स भी चालू किए जाएंगे. इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

दमानी ग्रुप करेगा निर्माण में सहयोग

इस मेडिकल कॉलेज के तीन ब्लॉक के निर्माण में दमानी ग्रुप सहयोग करेगा. इसके लिए गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ करार किया गया. एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक एवं हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा.

डिप्टी सीएम ने कहा कि तय समय में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कराया जाये. एमबीबीएस की पढ़ाई समय सीमा पर शुरू कराई जाएगी. इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नोडल प्रिंसिपल की नियुक्ति हुई

कॉलेज निर्माण आदि की प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए डॉ. आरबी कमल को नोडल प्रिंसिपल नियुक्त किया है. इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह एवं दमानी ग्रुप के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढिए: भारत ने शुरू किया G20 टैलेंट वीजा, जानें क्या होंगे इसके फायदे

  • भारत एक्‍सप्रेस
Vikas Shukla

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago