देश

UP Politics: आकाश आनंद बने बसपा के उत्तराधिकारी…गदगद हुए अखिलेश, लेकिन दी ये बड़ी नसीहत

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा आकाश आनन्द (Akash Anand) को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के बाद से यूपी की सियासत में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं तो वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने आकाश को नसीहत तक दे डाली है.

बता दें कि रविवार को मायावती ने लखनऊ में बैठक की थी और इसी दौरान उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनन्द को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. इसको लेकर पत्रकारों ने जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, ‘बीएसपी ने इस तरह का निर्णय लिया है तो हमें खुशी है, लेकिन हमें उम्मीद है कि नए नेतृत्व के साथ बीजेपी से दूरी बनाए रखी जाएगी.’ तो वहीं तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा में हो रही देरी को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि ‘ये कोई बड़ा सवाल नहीं है, जब उन्हें बहुमत मिल गया है और जनता ने उन्हें मौका दिया है तो आज नहीं कल मुख्यमंत्री बन ही जाएगा. ये कोई बड़ा सवाल नहीं है.’

ये भी पढ़ें- Prayagraj: काली कमाई में शामिल अशरफ के करीबी सफेदपोश बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, जल्द होगी पूछताछ, दस्तावेजों में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नहीं हो रही है गरीब की सुनवाई

इसी के साथ अखिलेश यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ‘सवाल बड़ा ये है कि आप जो बेरोजगारी की गारंटी दे रहे हो, महंगाई की गारंटी दे रहे हो ये चरम सीमा पर अन्याय है. इस सरकार में किसी गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है. ये बीजेपी की गारंटी है. किसी भी जिला अस्पताल में चले जाओ तो पहले वहां स्ट्रेचर नहीं है.

अस्पताल में नहीं मिलते हैं डाक्टर

अखिलेश यादव ने योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अगर आप अस्पताल में गए तो डॉक्टर नहीं मिलेंगे. डॉक्टर मिले तो दवाई नहीं मिलेगी. अगर आपको ऑपरेशन की जरूरत है तो ऑपरेशन नहीं होगा. बीजेपी सरकार में अगर आप सरकारी अस्पताल में आओगे तो इलाज आपको नहीं मिले इसकी गारंटी है.’ इसी के साथ उन्होंने ओपी राजभर से जुड़े सवाल पर कहा कि, ‘ये बीजेपी की रणनीति है, बीजेपी हमेशा कहती है कि रिक्त स्थान भरो. सपा के खिलाफ बोलने के लिए इनके पास एजेंट हैं. इसी के साथ अखिलेश ने कहा कि, और शब्दों को मैं इस्तेमाल मैं नहीं करना चाहता हूं क्योंकि वो शब्द गलत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago