देश

Rampur Bypolls: अखिलेश बोले- दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, फिर दिया ऑफर-100 MLA लाओ और बन जाओ CM

Rampur ByPolls: उत्तरप्रदेश में उपचुनाव की लड़ाई में हर तरह की जोर-आजमाइश कोशिश हो रही है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर हमला बोला है. उन्होने कहा कि ये दोनों सीएम बनने का मौका तलाश रहे हैं. लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prashad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) यूपी के डिप्टी सीएम(Deputy CM) हैं. हालांकि अखिलेश ने ये बात पहले भी कई बार कहे चुके हैं. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अखिलेश यादव के बार-बार दोनों डिप्टी सीएम को सीएम (CM) बनने का ऑफर देने की पीछे उनकी क्या सोच होगी ?

सीएम बनने की तलाश में दोनों डिप्टी सीएम- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रामपुर में अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार पहुंचे थे. इस दौरान उन्होने एक जनसभा में कहा,”राज्य में दो उपमुख्यमंत्री हैं. दोनों ही मुख्यमंत्री बनने का मौका तलाश रहे हैं. लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही है. इसलिए हम उन्हें यह ‘ऑफर’ दे रहे हैं.” यादव ने कहा, “वे आज भी 100 MLA लेकर आएं, हम उन्हें हिमायत करेंगे. उन्हें बिहार से सबक लेना चाहिए. जो बिहार में हुआ वो यूपी में क्यों नहीं हो सकता है.”

सीएम योगी को लेकर अखिलेश ने क्या होगा

अखिलेश यादव ने आगे कहा ”राज्य की बीजेपी सरकार को अपोज़िशन पार्टियों के खिलाफ इतना सख्त नहीं होना चाहिए कि वह सत्ता में लौटने पर “प्रतिशोधी” बन जाए”. सपा अध्यक्ष ने कहा,”जो लोग नाइंसाफ कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सीएम योगी आदित्यनाथ की फाइल मेरे पास, मेरे कार्यकाल के दौरान आई थी. फाइल में कहा गया था कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन हम ऐसा नहीं करते. हमने फाइल वापस कर दी. अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “अब हमें इतना सख्त मत करो कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम वही करेंगे जो आप हमारे साथ कर रहे हैं.”

अखिलेश यादव इस उपचुनाव में सपा की साख बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. मुलायम सिंह के जाने के बाद अखिलेश के ऊपर प्रदेश में फिर सपा को लाने की जिम्मेदारी है. उसके साथ ही अखिलेश को सबसे पहले मैनपुरी उपचुनाव को जीतकर मुलायम सिंह की विरासत को बचाना होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

8 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

21 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

34 minutes ago