देश

Mainpuri Bypolls: सपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मैनपुरी-इटावा के SSP से मांगा जवाब, 6 पुलिस अफसरों को तुरंत हटाने का निर्देश

Mainpuri Election 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission)ने सख्ती दिखाई है. उपचुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लेते हुए मैनपुरी एसएसपी (SSP) को नोटिस जारी कर दिया है. इससे पहले सामजवादी पार्टी के ओर से लगातार उपचुनाव में गड़बड़ी होने की शिकायत आयोग से की जा रही थी. इस बार चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव की शिकायत पर की है.

रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया था कि यहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं.

आयोग ने SSP से मांगा जवाब

इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने मैनपुरी एसएसपी से जवाब मांगा है और कहा कि आखिर ऐसी कौन सी ऐसी परिस्थिति बनी जिसमें पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया. इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दे दिए है. जिसमे सुरेश चंद, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्य भान और राजकुमार गोस्वामी शामिल हैं. इन सभी को अब चुनाव ड्यूटी से हटाने के आदेश दिए हैं. इसी के साथ आयोग ने एसएसपी से यह भी पूछ लिया है कि उनके खिलाफ इस तैनाती को लेकर क्यों ना अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाए.

अब आब्जर्वर की निगरानी में होगी तैनाती

चुनाव आयोग ने पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारी को पुलिसकर्मियों की तैनाती के संबंध में नए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. आयोग ने कहा कि अब पुलिसकर्मियों की तैनाती आब्जर्वर की निगरानी में होनी चाहिए. चुनाव आयोग अब पुलिसकर्मियों की तैनाती आब्जर्वर की निगरानी में कराकर चुनाव को साफ तरीके से कराने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- Delhi: अश्लील VIDEO पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, जज सस्पेंड, वीडियो डिलीट करने का निर्देश

आयोग के आदेशों का नहीं हुआ सम्मान

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि लोकल पुलिस ने दिशा निर्देशों की अवहेलना की है. पुलिसकर्मियों की तैनाती रैंडम तरीके से होनी थी, लेकिन जानबूझ कर मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में ऐसा नहीं किया गया. इसी क्रम में आयोग ने ईटावा के SSP को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उनके ऊपर चार इंस्पेक्टरों को लंबी छुट्टी पर भेजने का आरोप है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

8 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

60 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

3 hours ago