देश

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई, सपा प्रमुख ने यूं किया रिएक्ट

Akhilesh Yadav Birthday: यूपी की सियासत में हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले दो बड़े चेहरे सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल, आज अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनके पास देशभर से बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है. सीएम योगी ने भी सपा प्रमुख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बधाई दी है.

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’ इस पर अखिलेश ने भी नरमी भरे अंदाज में उन्हें जवाब देते हुए पोस्ट किया और लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद.’ दोनों के बीच का यह छोटा संवाद फिर उनके सियासी रिश्ते की चर्चा के केंद्र में है.

डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’ उन्होंने आगे लिखा कि भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों.

मायावती ने भी दी अखिलेश को बधाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता एवं वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

सपा मुख्यालय में उत्साह

सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पार्टी कार्यालयों पर ढोल नगाड़ों के साथ सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भंडारे और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित की गई है. इतना ही नहीं आज रक्तदान कैंप भी लगा है. सपा प्रमुख के जन्मिदन पर पूजा-पाठ, हवन, केक कटिंग समारोह आदि का आयोजन विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा है.

अखिलेश ने यूपी की राजनीति में की एंट्री

बता दें, अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को यूपी के सैफई में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद .यूपी की राजनीति में एंट्री की और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

9 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

14 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

40 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago