देश

11 साल नहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को 20 साल का हिसाब दे: अखिलेश यादव

11 years of Modi govt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 11 साल पूरा करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 11 साल पूरे कर लिए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लगभग 9 साल सत्ता में पूरे कर लिए हैं. उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा को 20 साल का हिसाब देना होगा.”

अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार को आंकड़ों पर बात करनी पडे़गी कि हम शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे बढ़े हैं, हम बेरोजगारी में कितना पिछड़ गए हैं. हम जो निवेश लाना चाहते थे, वह ला पाने में कामयाब हो पाए हैं या नहीं. इन चीजों पर आकलन इसलिए होगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री यहां से हैं. जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें देख ऐसा नहीं लगता कि दिल्ली और लखनऊ में कोई तालमेल है, यह दिख जाता है. जिन गांवों को गोद लिया गया था, अगर उसकी तस्वीर न बदले तो प्रश्नचिन्ह लगता है. उन पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है.”

सरकारी महकमे में अंदरूनी खींचतान

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा के नेताओं के बीच मतभेद है. ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसमें खिंचतान नहीं चल रही हो. उन्होंने कहा, “क्या 11 साल की यही उपलब्धि है कि एक आईएएस अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ रहा है. पुलिस सड़क पर पीट रही है. कमीशन को लेकर झगड़ा हो रहा है. गांवों में गंदगी है, सरकार किसानों के सामने नहीं जाना चाहती. फसलों का एरियल सर्वे कौन करता है?”

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और महंगाई है. लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है. झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था पर एनडीए के मंत्रियों के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अगर मजबूत अर्थव्यवस्था की बात कह रही है तो देश की प्रति व्यक्ति आय भी बतानी चाहिए. उत्तर प्रदेश को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? इस सवाल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के बाद राज्य में स्थायी सरकार बनेगी और तभी स्थायी डीजीपी मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर JP Nadda LIVE : 2014 से पहले तुष्टिकरण वाली सरकार थी- जेपी नड्डा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

33 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

33 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

44 minutes ago