फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है. नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आरडब्लूए की सगठंन फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है. लखनऊ में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा ज्वाइन करने के बाद माना जा रहा है कि नोएडा में अखिलेश यादव को बड़ा झटका लग सकता है. बता दें कि हाल ही में उन्होंने तमाम आरोप लगाते हुए सपा छोड़ी थी. तो वहीं योगेंद्र शर्मा को दूसरी बार नोएडा फोनरवा का अध्यक्ष चुना गया है.
बुधवार को योगेंद्र शर्मा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ले ली है. बता दें योगेंद्र शर्मा सेक्टर 45 में रहते हैं और नोएडा में लगातार तीसरी बार फोनरवा के अध्यक्ष चुने गए हैं. इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में थे और उनको अखिलेश का करीबी माना जाता था.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही उनको समाजवादी पार्टी में शामिल कराया था और उनका नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन किसी बात को लेकर टिकट पर बात नहीं बन सकी थी. सपा ने योगेंद्र शर्मा को टिकट ने देकर सुनील चौधरी को टिकट दे दिया था.
इसी के बाद ही योगेंद्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी में उपेक्षा होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था. नोएडा में योगेश शर्मा को सपा का बड़ा चेहरा माना जाता था. बताया जा रहा है कि सपा इस बार उनको नोएडा से ब्राह्मण चेहरे के तौर पर उतारना चाहती थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सपा की तैयारियों पर पानी फेर दिया.
बता दें कि, नोएडा के सबसे प्रतिष्ठित संगठन फेडरेशन ऑफ़ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स यानी फोनरवा के वह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं. उनकी लोकप्रियता नोएडा में लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनको पार्टी में शामिल कर लिया है. माना जा रहा है कि योगेंद्र शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर नोएडा में भाजपा को मजबूती मिलेगी. तो वहीं भाजपा में उनके शामिल होने से उनके हजारों समर्थकों तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…