शनि उदय 2024.
Shani Uday 2024: न्याय और कर्मफल दाता कहे जाने वाले शनि देव उदित होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की गणना के अनुसार, शनि देव 18 मार्च को कुंभ राशि में उदित होंगे. कुंभ, शनि की स्वराशि है, यानी शनि देव इस राशि के स्वामी माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि शनि देव जब कभी भी उदित अवस्था में आते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. शनि देव जब उदित होते हैं तो शुभ फल भी प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं कि शनि का उदित (Shani Uday 2024) होना किन राशियों के लिए शुभ और भाग्य उदय करने वाले है.
इस राशि से जुड़े लोगों को शनि का उदित होना फायदेमंद है. शनि देव जब उदित होंगे तो बिजनेस में जबरदस्त आमदनी होनी शुरू हो जाएगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. साथ ही प्रमोशन का भी लाभ मिलने का योग बनेगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के उदित अवस्था में आने से मिथुन राशि वालों को सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. तमाम कार्यों सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारी खुश रहेंगे. जिससे जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा. आर्थिक लाभ और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी.
तुला राशि वालों के लिए शनि का उदित होना शुभ और मंगलकारी है. इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि का भी योग बनेगा. मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी. ऐश्वर्य के साधन मजबूत होंगे.
शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं. शनिवार को शनि स्तोत्र (दशरथ कृत) का पाठ करने के शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है. ऐसे में प्रत्येक शनिवार को किसी शनि मंदिर में जाकर ऐसा करें. इससे शनि की की कृपा प्राप्त होगी. जिसके शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: मंगल का होने जा रहा है शनि की राशि में प्रवेश, अब पलटेगी इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा फायदा
यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान, होगी खूब तरक्की
-भारत एक्सप्रेस
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…