देश

बीजेपी पर हमले के लिए अखिलेश का ‘प्लान’, शिवपाल के लिए यूपी विधानसभा में पहली पंक्ति में सीट मांगी

प्रमुख अखिलेश यादव से सुलह होने और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा में अग्रिम पंक्ति में बैठे देखे जा सकते हैं. राज्य विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से शुरू हो रहा है. बैठने की व्यवस्था में बदलाव के लिए सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखा है. पांडे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अब शिवपालजी पार्टी विधायक अवधेश प्रसाद की सीट पर पहली पंक्ति में बैठेंगे, प्रसाद अखिलेश यादव के बगल में बैठेंगे.’’

पत्र के अनुसार व्यवस्था की जाएगी

अब तक विपक्ष के नेता अखिलेश यादव के बगल वाली सीट आजम खान के लिए तय की गई थी. अब अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक प्रसाद वहां बैठेंगे. इटावा जिले की जसवंत नगर सीट से विधायक शिवपाल अब तक पिछली सीट पर बैठे नजर आते थे. राज्य विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें पत्र मिल गया है. उसी के अनुसार व्यवस्था की जाएगी.’’

ये भी पढ़े:- ‘हम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, तभी BJP का देश से सफाया हो पाएगा’, बोले बिहार के CM नीतीश कुमार

‘‘चाचा-भतीजा’’ के रिश्तों में सुधार

2017 के बाद से कई उतार-चढ़ाव के बाद ‘‘चाचा-भतीजा’’ (शिवपाल अखिलेश) के रिश्तों में सुधार हुआ है और पिछले साल अक्टूबर में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद से दोनों को एक साथ देखा गया है. इसी वजह से मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी. ताजा कदम दोनों नेताओं की नयी मिली मित्रता का परिणाम है. बदले परिदृश्य में शिवपाल यादव और चचेरे भाई रामगोपाल यादव के रिश्ते भी बेहतर हुए हैं.

ये भी पढ़े:- उद्धव ठाकरे उठा सकते हैं बड़ा कदम, सांसद-विधायकों की बुलाई मीटिंग, एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं ने अपनाया ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न

-भाषा

भाषा

Recent Posts

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

11 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

17 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

25 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

37 minutes ago