देश

अक्षय कुमार ने PM मोदी के WAVES समिट की सराहना, बताया ग्लोबल एंटरटेनमेंट के लिए गेम-चेंजर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट” (WAVES) को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को पूरी तरह बदलने वाला इवेंट साबित होगा.

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए WAVES 2025 समिट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की. उन्होंने इसे मनोरंजन जगत का नया अध्याय बताया, जो पूरी दुनिया में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की पहचान मजबूत करेगा. ‘हाउसफुल’ फेम एक्टर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता देश है और हमारी कहानियों की ताकत को पूरी दुनिया को पहचानने की जरूरत है.

अक्षय कुमार का वीडियो संदेश

मंगलवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत की मनोरंजन क्षमता और ग्लोबल मीडिया पर प्रभाव पर बात की. वीडियो में उन्होंने कहा, “नमस्कार, मैं अक्षय कुमार. हम सभी जानते हैं कि भारतीय कहानियों में दुनिया को हिलाने की ताकत है. लेकिन अब वक्त आ गया है कि पूरी दुनिया इसे स्वीकार करे. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाला देश है, जहां कम से कम 35 भाषाओं में कंटेंट तैयार किया जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी ऑडियो-विजुअल इंडस्ट्री ग्लोबल मीडिया को आकार देती है. अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है. तैयार हो जाइए वर्ल्ड ऑडियो-वीडियो समिट WAVES 2025 के लिए. यह दुनिया के सबसे बड़े दिमागों को एक मंच पर लाने वाला इवेंट होगा, जो ग्लोबल एंटरटेनमेंट का भविष्य तय करेगा. यह ऐतिहासिक आयोजन हमारे देश में होने जा रहा है. भारत, तैयार हो जाओ! जय हिंद!”

1 से 4 मई तक मुंबई में होगा WAVES 2025 समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला WAVES समिट 2025, 1 से 4 मई के बीच मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर और जियो वर्ल्ड गार्डन में होगा. इससे पहले, दिसंबर 2024 में, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में घोषणा की थी कि भारत पहली बार वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंटरटेनमेंट समिट की मेजबानी करेगा. यह समिट 5 से 9 फरवरी 2025 तक चलेगा.


ये भी पढ़ें- 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू: केंद्रीय मंत्री


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

26 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

56 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago