देश

Aligarh: राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी को लेकर यूपी में सियासत तेज, भाजयुमो नेताओं ने राज्यपाल को पत्र लिख रखी ये दो मांगें, सपा नेता ने साधा निशाना

Aligarh: अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी (RMPSSU) का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जिसे लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने राज्यपाल को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी के भीतर वीर सावरकर की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तर्ज पर हिंदू आरक्षण दिलाने की मांग उठाई है.

इस सम्बंध में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि सन 2009 में आंदोलन शुरू हुआ था जिसमें मांग की गई थी कि एक नया विश्वविद्यालय बनवाया जाए. 10 साल बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की सौगात मिली है. उन्होंने आगे कहा कि यहां पर वीर सावरकर की प्रतिमा लगाई जाए. ऐसा इसलिए ताकि इस यूनिवर्सिटी से राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग निकले. गौरतलब है कि, राज्यपाल को पत्र लिखकर मांग करने वाले एबीवीपी के वह पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अलीगढ़ में स्टेट यूनिवर्सिटी बनवाने को लेकर भारी संघर्ष किया. वहीं दूसरी मांग को लेकर छात्र नेताओं का कहना है कि जैसे एएमयू में मुस्लिम छात्रों के लिए इंटरनली रिजर्वेशन है और वहां गवर्नमेंट रिजर्वेशन पॉलिसी नहीं है उसी तर्ज पर राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय में हिंदुओं के लिए इंटरनली रिजर्वेशन हो और वहां दूसरे प्रकार का कोई भी आरक्षण ना हो. बता दें कि इन दो मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने राज्यपाल को लेटर लिखा है.

ये भी पढ़ें- खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, रद्द की WFI की मान्यता, नए अध्यक्ष बने संजय सिंह को किया निलंबित

किया जा रहा है अपमान

तो वहीं इस पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है और इसके खिलाफ सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह ने कहा है कि राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी में वीर सावरकर की प्रतिमा राजा महेंद्र प्रताप के सम्मान में एक अपमान है. हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले सपा नेता हाजी जमीर उल्ला खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वीर सावरकर की मूर्ति लगाना राजा महेंद्र प्रताप सिंह का अपमान होगा. उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह इस सोच के आदमी नहीं थे. लिहाजा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में वीर सावरकर की मूर्ति को नहीं लगना चाहिए. हिंदू आरक्षण को लेकर भी पूर्व विधायक ने जमकर निशाना साधा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago