देश

Bareilly: तेरी बेटी की बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा… एक तरफा प्यार में पागल शोहदे ने फिल्मी स्टाइल में दी धमकी, घर में दुबका परिवार

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक तरफा प्यार में पागल शोहदे ने एक युवती के पिता को धमकी दी है और फिल्मी स्टाइल में कहा है कि अगर दरवाजे पर तेरी बेटी की बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा. इसके बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं पीड़ित परिवार दहशत की वजह से घर में दुबका हुआ है. यह घटना युवती की शादी तय होने के बाद सामने आई है. शोहदा लगातार युवती के परिवार को धमकी दे रहा है. कोई रास्ता नहीं दिखा तो युवती के पिता ने थाने में गुहार लगाई है और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

इस प्रकरण को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, युवती के पिता की शिकायत पर एक टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह मामला बरेली के सीबीगंज से सामने आया है. युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी तय हो गई है और अगले महीने उसकी बरात आने वाली है, लेकिन बादशाह नगर का रहने वाला शोहदा रहीस अहमद कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है और शादी तय होने के बाद लगतार धमकी दे रहा है और कह रहा है कि अगर चौखट पर बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा. युवती के पिता ने ये भी आरोप लगाया है कि वह अक्सर उनके घर के सामने आकर परिवार की महिलाओं को धमकी देता है. हालांकि उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने शादी होने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी दी है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: भजनलाल सरकार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नामों पर हो रहा था मंथन, जातीय समीकरण साधने की तैयारी में BJP

शिकायत मिलने के बाद ही युवती के पिता ने रहीस को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं. पूरे प्रकरण को लेकर सीबीगंज थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि रहीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है. शादी समारोह में कोई अडंचन नहीं आ पाएगी. तो वहीं पीड़ित परिवार लगातार इस बात से डर रहा है कि कहीं जिस दिन बारात आई तो आरोपी शोहदा उनके घर पर हमला न बोल दे. इस पूरे मामले में युवती के पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. तो वहीं पुलिस ने भी भरोसा दिया है कि शादी कार्यक्रम में कोई समस्या नहीं आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago