देश

Lucknow: लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Lucknow School Closed Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार की रात से मूसलाधार बारिश हो रही है. इस दौरान तेज गरज-चमक के साथ हो रही बारिश को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी ने लखनऊ के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव हो गया है तो वहीं कई जगहों पर सड़कें भी धस गई हैं. तो वहीं कई निजी स्कूल सोमवार को ऑनलाइन क्लासेस भी ले रहे हैं.

अगर मौसम विभाग की मानें तो सोमलार को भी लखनऊ में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 सितंबर सोमवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने खराब मौसम और बारिश को देखते हुए सोमवार को सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों को भी बंद रखने का निर्देश दिया है. बता दें कि जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ‘मौसम विभाग द्वारा जारी की गई बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी और लखनऊ में पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम की वजह से जनपद लखनऊ के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में आज दिनांक 11 सोमवार को अवकाश घोषित किया जाता है. इसी के साथ जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है. वहीं छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने की निर्देश जारी किया है.

ये भी पढ़ें- Recep Tayyip Erdogan: भारत को मिले UNSC की स्थायी सदस्यता, तुर्किए को होगा गर्व, G20 समिट में बोले राष्ट्रपति एर्दोगन

तो वहीं मौसम विभाग ने सभी को अधिक आवश्यक न हो तो घर में ही रहने की सलाह दी है. मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि तेज बारिश के दौरान गरज-चमक की सम्भावना है, जिसके चलते जनहानि हो सकती है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को भी बारिश के दौरान खेतों में न जाने की सलाह दी है. इसी के साथ मवेशियों को भी बंद जगह में ही रखने का निर्देश जारी किया है. बता दें कि लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है. रात से ही हो रही बारिश ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

10 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

12 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

24 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

43 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago