देश

उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का आवंटन, 11 अमृत स्टेशन का भी तोहफा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेलवे बजट के संदर्भ में जानकारियां दीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को 2 लाख 52 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है. इस आवंटन के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड को 2025-26 के बजट में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए 4,641 करोड़ का आवंटन हुआ है. इस बजट से उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार धाम के लिए केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस 125 किलोमीटर की परियोजना का 49 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, जिसकी कुल लागत 24 हजार 659 करोड़ रुपए है. यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है.

देवबंद-रूड़की रेल लाइन का 96 प्रतिशत कार्य पूरा

उन्होंने बताया कि प्रदेश में देवबंद-रूड़की रेल लाइन का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, जिसकी कुल लागत 1,053 करोड़ रुपए है और यह रेल लाइन 27.5 किलोमीटर की है. वहीं, 63 किलोमीटर की किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजना 228 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी. उत्तराखंड में 2014 से 2025 तक 69 किमी के नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं. साथ ही इसी अवधि में 303 किमी की रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है. 2009-14 के बीच यह आंकड़ा शून्य था. आज प्रदेश की हर रेलवे लाइन बिजलीयुक्त है.

फिलहाल राज्य में 216 किमी की तीन रेल परियोजनाओं (रेलवे ट्रैक) का काम चल रहा है, जिसकी लागत 25,941 करोड़ रुपए है. साथ ही देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआं जंक्शन, रामनगर, रुड़की और टनकपुर सहित 11 स्टेशनों को 147 करोड़ की लागत से अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जा रहा है.

प्रदेश में 49 रूट किलोमीटर के लिए कवच प्रणाली की संस्तुति

उन्होंने रेलवे में सुरक्षा के दृष्टिगत कवच प्रणाली के बारे में बताया कि प्रदेश में 49 रूट किलोमीटर के लिए कवच प्रणाली की संस्तुति है. इसके अलावा 2014 से अब तक प्रदेश में 100 रेल फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है. यात्रियों के लिए स्टेशनों पर छह लिफ्ट, 14 एस्केलेटर का निर्माण किया गया है और 31 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा राज्य में दो वंदे भारत ट्रेन सफलतापूर्वक सेवाएं दे रही हैं.


इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की छात्रों से बातचीत, कहा- स्टूडेंट्स के भविष्य से खेल रही है ‘आप’ सरकार’


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

8 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

8 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

52 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago