PM Modi On Almora Bus Accident: नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. भिकियासैंण-विनायक सड़क पर सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना भिकियासैंण-विनायक-जलाली मोटर मार्ग पर शिलापानी के पास हुई. बस (संख्या- UK 04 PA 0575) सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी. बस में करीब 18 यात्री सवार थे. रास्ते में बस अचानक बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. मौके पर ही 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की जान जाने की घटना बहुत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों.’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को शक्ति प्रदान करें. सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाए. वे खुद स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल में पक रही है ‘सियासी खिचड़ी’! पीएम मोदी से मिले अधीर रंजन, मीडिया से क्या बताया?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आशंका है कि कुछ यात्री अभी भी बस के मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…