Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस महकमे को पूरी तरह शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और एक आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह धुत होकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस पूरी घटना का सबसे खतरनाक और चिंताजनक पहलू यह है कि दोनों पुलिसकर्मियों के पास ही उनकी सरकारी इंसास (INSAS) राइफल लावारिस हालत में रखी हुई थी. जरा सोचिए, यदि कोई असामाजिक तत्व या अपराधी इस स्थिति का फायदा उठाकर सरकारी हथियार लेकर फरार हो जाता, तो राज्य की सुरक्षा के लिए कितनी बड़ी आपदा खड़ी हो सकती थी.
ये है छत्तीसगढ़ की पुलिस व्यवस्था..!
मामले अंबिकापुर से पुलिस महकमे का बताया जा रहा है
खास बात की साहेब ने सरकारी इंसास राइफल लावारिस छोड़ रखी है@CGPoliceDept #ChhattisgarhNews #Chhattisgarhpolice #Ambikapur https://t.co/SFjiZl2PYP
— Shyamdatt (@ShyamDatt_C) October 19, 2026
इस वीडियो के सामने आने के बाद आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या खाकीधारी ही अब अपनी और देश के हथियारों की सुरक्षा को ताक पर रख चुके हैं?
ये भी पढ़ें: एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप
हालांकि, इस वायरल वीडियो की वास्तविकता, घटना की सटीक परिस्थितियों और संबंधित पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद अब इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि विभाग की तरफ से क्या आधिकारिक बयान आता है और लापरवाह कर्मियों पर क्या विभागीय कार्रवाई की जाती है. बहरहाल, इस वीडियो ने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और पुलिस की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था पर एक बड़ा दाग लगा दिया है.
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…