Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में अटल आवास में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. इस अफरा-तफरी के बीच 75 लोगों को एक रस्सी के सहारे कैसे बचाया गया?

Bilaspur Atal Awas Fire News

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी और दहला देने वाली घटना सामने आई है. रविवार देर रात मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. आग और धुएं के गुबार के कारण वहां रहने वाले परिवारों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की बहादुरी और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और रस्सियों के सहारे 75 से अधिक लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

आधी रात को मची अफरा-तफरी (Bilaspur Fire Mishap)

सरकंडा थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर पर रविवार देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे परिसर में जहरीला धुआं फैल गया और वहां खड़ी चार से पांच बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गईं.

रात के वक्त अचानक फैली इस आग से आवास में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई और वे जान बचाने के लिए भागने लगे. कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ऊपरी मंजिलों पर ही फंस गए, जिन्हें निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया था.

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी (Bilaspur Fire Accident Rescue)

संकट की इस घड़ी में स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला. ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को नीचे उतारने के लिए रस्सियों और कपड़ों का जुगाड़ किया गया. स्थानीय नागरिकों के अदम्य साहस और मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया.

ये भी पढ़ें: ये तो अय्याश निकला! आसिम मुनीर और मरियम नवाज ने 3 घंटे तक प्लेन में उड़ाये गुलछर्रे? जानें इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई

पुलिस और दमकल टीम ने पाया काबू (Bilaspur fire news)

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल (Fire Brigade) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि इस दुर्घटना में नीचे खड़ी कई बाइकें जली हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, और पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital