देश

कपड़े, आभूषण…,आज सुबह साढ़े 9 बजते ही लागू हो जाएगा 50% टैरिफ, कौन-कौन से सेक्टर बुरी तरह से होंगे प्रभावित

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने आधिकारिक रूप से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. अमेरिका ने भारत पर पहले ही 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगा रखा है. अब भारत पर कुल मिलाकर 50% टैरिफ लग गया है. अमेरिका के Department of Homeland Security ने भारत को एक नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. जिसमें बताया गया है कि 27 अगस्त रात 12 बजकर 1 मिनट पर (अमेरिकी समयानुसार) भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू हो जाएगा.

अमेरिका में जब 27 अगस्त रात 12 बजकर 1 मिनट होगा तब भारत में सुबह करीब साढ़े 9 बज रहे होंगे. नोटिस में यह भी लिखा गया है कि इस निर्धारित समय के 1 सेकेंड बाद भी कोई भारतीय सामान अमेरिका पहुंचता है तो उसपर नई दरें ही लागू होंगी. अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% अतिरिक्त टैरिफ इसलिए लगाया है क्योंकि वो रूस से तेल खरीद रहा है, जो अमेरिका के लिए खतरनाक है.

इन सामानों पर लगेगा 50% टैरिफ

भारत अमेरिका को 80 अरब डॉलर से ज्यादा का सामान निर्यात करता है. तो ये समझना जरूरी है कि आखिर किन सामानों पर 50% टैरिफ लगेगा और इसका क्या असर पड़ेगा?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाये जाने वाले 50% टैरिफ का सबसे ज्यादा असर कपड़ा उद्योग पर पड़ता दिखाई दे रहा है. भारत अमेरिका को कपड़े निर्यात करता था तो अबतक उसपर सिर्फ 9% टैरिफ लगता था. जिसपर अब 50% टैरिफ लगेगा. इसके बाद अब कपड़े पर कुल टैरिफ 59% हो जाएगा. इसी तरह रेडीमेड कपड़ों पर अमेरिका 13.9% टैरिफ लगाता था. जो कि अब 63.9% हो जाएगा.

बता दें कि, भारत में कपड़ा उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है. कपड़ा उद्योग में 4 करोड़ से ज्यादा लोग काम करते हैं. भारत में कपड़ा उद्योग के लिए तमिलनाडु का तिरुपुर, गुजरात का सूरत, पंजाब का लुधियाना और महाराष्ट्र का मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई इसके हब माने जाते हैं. यह सेक्टर लेबर इंटेंसिव है. यानी इसमें सबसे ज्यादा मजदूर काम करते हैं. टैरिफ लगने के बाद भारतीय कपड़ों की मांग में कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिसका असर भारत में पड़ने की उम्मीद है. 50% टैरिफ लगने के बाद 5-7% कामगारों पर इसका असर देखने को मिल सकता है.

इसके अलावा भारत अमेरिका को मेटल सप्लाई करता था. जिसमें स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर प्रमुख हैं. इस क्षेत्र में भी लगभग 60 लाख लोग काम करते हैं. पहले स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर 1.7% टैरिफ लगता था. अब 50% टैरिफ लागू होने के बाद इसपर कुल टैरिफ 51.7% हो जाएगा.

झींगों के निर्यात पर पड़ेगा असर

पहले अमेरिका में झींगों के निर्यात पर कोई टैरिफ नहीं लगता था. पर ट्रंप सरकार ने भारत से निर्यात किये जाने वाले झींगों पर भी 50% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. वहीं ज्वेलरी और रत्न सेक्टर पर भी इस टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है. पहले जहां ज्वेलरी और रत्न पर 2.1% का टैरिफ लगता था. वहीं अब इसपर कुल 52% टैरिफ लगेगा. यह सेक्टर भी भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करता है. इस सेक्टर में भी 50 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं.

ये भी पढ़ें- US Tariff: ट्रंप टैरिफ के जवाब में भारत का क्या होगा स्टैंड, PM Modi कर रहे बैठक, हो सकती है बड़ी घोषणा

दवाइयों और स्मार्टफोन पर नहीं लगेगा टैरिफ

अमेरिका ने भारत के फार्मास्यूटिकल्स और स्मार्टफोन को टैरिफ क्षेत्र से फिलहाल बाहर रखा है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को कहा है कि फिलहाल के लिए इनपर कोई टैरिफ नहीं रखा गया है, लेकिन जल्द ही इनपर भी टैरिफ लागू किया जाएगा.

टैरिफ लगने का क्या होगा असर?

अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के बाद भारत के ये प्रोडक्ट अमेरिका में महंगे हो जाएंगे. जिसकी वजह से चीन, वियतनाम, कंबोडिया,फिलीपींस और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों को इसका फायदा मिलेगा.

इसको लेकर Federation of Indian Export Organisations ने अपनी गहरी चिंता जाहिर की है. संस्था का कहना है कि भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा एक्सपोर्ट पार्टनर रहा है. हमने अपने पूरे निर्यात का 18% अमेरिका को भेजे हैं. ऐसे में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

23 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

38 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

57 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago